एस.ए. जैन स्कूल में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे: "आज के छोटे कदम, कल के बड़े सपने" थीम ने जीता सबका दिल
जे कुमार अम्बाला शहर, 16 मार्च 2026: अम्बाला के प्रतिष्ठित एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में 14 मार्च को सीनियर किंडरगार्टन के नन्हे विद्यार्थियों के लिए 'ग्रेजुएशन डे' समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर स्कूल की सहयोगी संस्था, विजय वल्लभ जैन इंटरनेशनल स्कूल के नन्हे ग्रेजुएट्स ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। ग्रेजुएशन रोब और कैप पहने इन नन्हे बच्चों का आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था, जो अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के नए चरण में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
कार्यक्रम की शोभा मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना जैन (धर्मपत्नी श्री सुनील जैन, कोषाध्यक्ष) ने बढ़ाई। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को बड़े सपने देखने और अभिभावकों को उनके सपनों को सींचने के लिए प्रेरित किया। "आज के छोटे कदम, कल के बड़े सपने" की थीम पर आधारित इस समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रोचक गतिविधियों के माध्यम से सबका मन मोह लिया।
प्रबंध समिति के प्रधान रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव हितेश जैन, मैनेजर रितेश जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन, सलाहकार रविकांत जैन और प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने कार्यक्रम की सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होते हैं। अंत में सभी नन्हे स्नातकों को सर्टिफिकेट प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
#SAJainSchool #KindergartenGraduation #LittleStepsBigDreams #AmbalaEducation #GraduationDay2026 #EarlyChildhoodEducation #AmbalaCityNews #StudentSuccess #VijayVallabhJainSchool