अंबाला: ANC टीम की बड़ी कार्रवाई; 60 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब का नशा तस्कर गिरफ्तार
जे कुमार 3 सितम्बर 2026 अंबाला : अंबाला पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) की टीम को एक और बड़ी सफलता मिली है। एएनसी टीम ने देवी नगर क्षेत्र में जाल बिछाकर एक नशा तस्कर को 60 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, सहायक उप-निरीक्षक (ASI) सतप्रकाश की अगुवाई में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब की ओर से एक युवक बाइक पर नशीला पदार्थ लेकर अंबाला में सप्लाई करने आ रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने देवी नगर कट के पास तुरंत नाकाबंदी कर संदिग्धों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान जब एक बाइक सवार को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई, तो उसके पास से 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस:
पकड़े गए आरोपी की पहचान जशनप्रीत सिंह उर्फ जशन निवासी गांव नंदपुर, जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) के रूप में हुई है। थाना सदर अंबाला में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे यह पता लगाया जाएगा कि वह यह खेप कहां से लाया था और अंबाला में किसे डिलीवर करने जा रहा था।
अंबाला पुलिस की अपील:
पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार जिले में नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अंबाला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई भी व्यक्ति नशे की खरीद-फरोख्त या तस्करी में शामिल है, तो उसकी सूचना तुरंत अंबाला पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9729990112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
#AmbalaNews #AmbalaPolice #AntiNarcoticsCell #NDPSAct #DrugFreeHaryana #AmbalaUpdates #HaryanaPolice #BreakingNews
Previous
अंबाला: उपायुक्त सचिन गुप्ता ने न्यू मिलाप नगर व पीली कोठी में डोर-टू-डोर जांचा बीएलओ का कार्य; मतदाता सूची सुधार की अपील
Next