फाजिल्का पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई, रानी-बग्गा के अवैध निर्माण बुलडोजर से ध्वस्त
पंजाब, 21 मार्च (अभी): पंजाब की फाजिल्का पुलिस ने बुलडोजर चलाकर दो ड्रग तस्करों रानी और बग्गा के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। दोनों इलाके में ड्रग कारोबार में लिप्त थे और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज थे।
एसएसपी वरिंदर बराड़ मे बताया कि पंजाब सरकार ने इस तरह की कार्रवाई 1 मार्च से शुरू की है। तब से, यह फाजलिका में हमारी दूसरी तोड़फोड़ कार्रवाई है। रानी और बग्गा सिंह दोनों ही पार्टनर हैं और उनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। दोनों ने ही ड्रग के पैसे से मकान बनाए हैं। आज प्रशासन के साथ मिलकर हमने उसे ध्वस्त कर दिया है। यह कार्रवाई जारी रहेगी। हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे हमारा सहयोग करें ताकि हम इस ड्रग की समस्या को खत्म कर सकें। जब से बग्गा सिंह को पता चला है कि हम सख्त कार्रवाई कर रहे हैं, वह फरार हो गया है, लेकिन हम उसे जल्द ही पकड़ लेंगे।
Previous
पंजाब विधानसभा बजट सत्र में हुआ हंगामा , राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने किया वॉकआउट
Next