दिल्ली-NCR: ED की वाटिका लिमिटेड पर बड़ी कार्रवाई; प्रमोटर अनिल भल्ला समेत निदेशकों के ठिकानों पर छापेमारी, ₹33 करोड़ की संपत्ति जब्त

गुरुग्राम/दिल्ली, 28 अगस्त (अन्‍नू): प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने real estate कंपनी M/s वाटिका लिमिटेड और उसके प्रमोटर-निदेशकों से जुड़े दिल्ली-NCR स्थित 7 आवासीय और व्यावसायिक ठिकानों पर छापेमारी की है।

यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज कई FIRs के आधार पर शुरू की गई ECIR के तहत की गई है। FIR में खरीदारों को झांसा देकर रिहायशी प्लॉटों का पजेशन न देने और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

14 साल बाद भी नहीं सौंपे प्लॉट; ₹33 करोड़ की संपत्ति व लक्जरी गाड़ियां जब्त:

  • आरोपियों के नाम: ED की जांच M/s वाटिका लिमिटेड और उसके प्रमोटर-निदेशकों—अनिल भल्ला, गौतम भल्ला, गौरव भल्ला और अन्य के खिलाफ चल रही है।

  • 'वाटिका इंडिया नेक्स्ट' प्रोजेक्ट में घपला: जांच में सामने आया कि वर्ष 2010 से 2012 के बीच पीड़ितों से लगभग ₹260.30 करोड़ रुपये एडवांस लिए गए थे। इसके बदले में केवल ₹120 करोड़ रुपये मूल्य के प्लॉट डिलीवर किए गए। बाकी प्लॉट 14 साल बीत जाने के बाद भी नहीं दिए गए।

  • बिना सहमति बेचे 14 प्लॉट: आरोपियों ने पीड़ित कंपनी की बिना सहमति के उसी प्रोजेक्ट के 14 प्लॉट चोरी-छिपे तीसरी पार्टी (Third Party) को बेच दिए।

  • जब्ती और कुर्की: छापेमारी में प्रॉपर्टी से जुड़े अहम दस्तावेज, ऑडिटेड फाइनेंशियल स्टेटमेंट, टैली (Tally) डेटा और फंड ट्रांसफर के रिकॉर्ड जब्त किए गए। इसके अलावा 3 लक्जरी गाड़ियां, आभूषण और बैंक अकाउंट्स/सिक्योरिटीज मिलाकर कुल ₹33 करोड़ की संपत्ति जब्त व फ्रीज की गई है।

#EDRaid #VatikaGroup #DelhiNCRNews #GurugramNews #MoneyLaundering #PMLA #DanikKhabar #BreakingNews

Previous

तिब्बत में झील टूटी, नेपाल में हाई अलर्ट, जलस्तर बढ़ने की आशंका

Next

ओडिशा: सीबीआई ने डाकघर बचत धोखाधड़ी मामले में 11 साल से फरार पूर्व शाखा पोस्ट मास्टर को किया गिरफ्तार