"चाहे स्ट्रेचर पर जाऊं या व्हीलचेयर पर, वोट तो डालना ही है": मंत्री अनिल विज ने राज्यसभा चुनाव में जीत का ठोंका दावा

चंडीगढ़, हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी स्थित अपने आवास पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए दोनों सीटों पर जीतने का दावा करते हुए कहा कि "वोट डालने तो जाना ही है चाहे वे स्ट्रेचर पर जाएं या फिर व्हील चेयर पर" ।


वही, मंत्री अनिल विज कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह हुड्डा साहब ने अपने विधायकों को कुफरी भेजा हुआ था इसका साफ मतलब यही है कि उन्हें डर था जिसकी वजह से हुड्डा साहब सभी को बांध कर घूम रहे है।


उल्लेखनीय है कि आज राज्यसभा चुनाव को लेकर दो सीटों पर वोटिंग का दिन है,और वोटिंग के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी अपने निवास से व्हील चेयर पर निकल गए है।

दरअसल पिछले काफी समय से मंत्री विज के पैरों में प्लास्टर होने की वजह से विज अपने घर पर ही थे और आज वोटिंग के लिए वे निकले है।
.......

Previous

एस.ए. जैन स्कूल में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे: "आज के छोटे कदम, कल के बड़े सपने" थीम ने जीता सबका दिल

Next

अम्बाला पुलिस का प्रहार: जमानत पर बाहर आए दिल्ली के नशा तस्कर को हेरोइन के साथ दोबारा दबोचा