आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 25 मार्च नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
बजट सत्र का आज 10वां दिन, कर्नाटक डिप्टी CM के बयान पर संसद में हंगामे के आसार; कल रिजिजू-खड़गे की बहस हुई थी
अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष, RSS की हरी झंडी के बाद होगा एलान
पाकिस्तान को PoK खाली करना होगा- UN में भारत की दो टूक, आतंकवाद पर फिर दिखाया आइना
जस्टिस वर्मा के ट्रांसफर की सिफारिश, इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन विरोध में आज से हड़ताल पर; जस्टिस के घर ₹500-500 के जले नोट मिले थे
दिल्ली में बीजेपी सरकार का पहला बजट आज, ₹80 हजार करोड़ का हो सकता है; AAP ने पिछले साल ₹76 हजार करोड़ का बजट पेश किया था
नागपुर हिंसा, आरोपियों के घर गिराने पर हाईकोर्ट की रोक, राज्य सरकार और BMC से जबाव मांगा; फहीम-युसुफ पर 500 दंगाइयों को भड़काने का आरोप
कॉमेडियन कुणाल बोले- माफी नहीं मांगूंगा, नेताओं का मजाक उड़ाना गलत नहीं, बेड के नीचे छिपकर नहीं बैठूंगा; भीड़ से नहीं डरता
बांग्लादेश में 7 महीने में कपड़े की 140 फैक्ट्रियां बंद, 1 लाख बेरोजगार, हसीना के तख्तापलट के बाद देश छोड़कर भाग रहे कंपनियों के मालिक
कर्नाटक उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 'संविधान परिवर्तन' के आरोपों का किया खंडन, BJP के दावों को बताया दुष्प्रचार
आखिरी ओवर में आशुतोष ने दिखाया दम, 9 विकेट गिरने के बाद भी दिल्ली को जिताया; इम्पैक्ट प्लेयर की फिफ्टी से हारा लखनऊ
IPL 2025 का पांचवां मैच आज अहमदाबाद में, बटलर-गिल की जोड़ी बनाम अय्यर-मैक्सवेल: गुजरात और पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबला
पहाड़ों पर होगी बारिश, मैदानी इलाकों में गर्मी बरपाएगी कहर; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
राजस्थान में 2 दिन बाद बारिश की संभावना, MP में 3° टेंपरेचर बढ़ेगा; केरल, कर्नाटक में बारिश का अलर्ट
इतिहास
2017 में आज ही के दिन राजस्थान के बीकानेर की तनुश्री पारीक देश की पहली सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की महिला अधिकारी बनी थीं।
2005 में 25 मार्च के दिन ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी थी।
1995 में आज ही के दिन विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से बाहर आए थे।
1988 में 25 मार्च के दिन ही अमेरिकी स्पेश एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया था।
1987 में आज ही के दिन दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया था।
1954 में 25 मार्च के दिन ही देश के पहले हेलीकाप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया था।
1924 में आज ही के दिन ग्रीक ने अपने गणतंत्र बनने की घोषणा की थी।
1898 में 25 मार्च के दिन ही स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को ब्रह्मचर्य की दीक्षा दी थी।
1896 में आज ही के दिन यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई थी।
1883 में 25 मार्च के दिन ही विश्व के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत ‘सागर केन्या’ का जलावतरण हुआ था।
1821 में आज ही के दिन ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की थी।
1807 में 25 मार्च के दिन ही ब्रिटिश की संसद ने दास व्यापार खत्म कर दिया था।
1788 में आज ही के दिन समाचारपत्र ‘कलकत्ता गैजेट’ में भारतीय भाषा बांग्ला का पहला विज्ञापन प्रकाशित हुआ था।
1668 में 25 मार्च के दिन ही अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन हुआ था।