24/03/25

दिल्ली बनेगी ईवी कैपिटल, चार्जिंग स्टेशनों की बढ़ती संख्या से बदलेगी तस्वीर

नई दिल्ली, 24 मार्च (अभी): दिल्ली को इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) हब बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है. ईवी चार्जिंग स्टेशनों की कमी को दूर करने के लिए नई ईवी पॉलिसी को जल्द लागू किया जाएगा. इस पॉलिसी के तहत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा और इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने के लिए कई सख्त नियम लागू किए जाएंगे.

चार्जिंग स्टेशनों की संख्या होगी ज्यादा


दिल्ली सरकार 1 अप्रैल से नई ईवी पॉलिसी लागू करने की योजना बना रही है. इसके तहत शहरभर में चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि हर पांच किलोमीटर के दायरे में एक चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध हो. इसके अलावा अगले तीन वर्षों में हर तीन में से एक निजी वाहन को इलेक्ट्रिक बनाने का लक्ष्य रखा गया है. नई पॉलिसी के तहत 2030 तक दिल्ली में 13,200 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई गई है. इससे इलेक्ट्रिक वाहन उपयोगकर्ताओं को सुविधा मिलेगी और चार्जिंग की समस्या दूर होगी. परिवहन विभाग के अनुसार, नई इमारतों की पार्किंग में कम से कम 20% स्थान ईवी चार्जिंग पॉइंट के लिए आरक्षित करना अनिवार्य किया जाएगा.

Previous

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

Next

छात्र संगठनों के प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- सभी यूनिवर्सिटी में आरआरएस के वाइस चांसलर