राष्ट्रपति आज से पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा करेंगी
आरएस अनेजा, 6 मार्च नई दिल्ली - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 6 से 7 मार्च, 2026 तक पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगी।
राष्ट्रपति 6 मार्च को ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दार्जिलिंग में ‘दार्जिलिंग हिल फेस्टिवल’ का शुभारंभ करेंगी और लोक भवन में 'रूट एंड रिदम्स' नामक एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर वे आईआईटी खड़गपुर में आयोजित महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण पर प्लेटिनम जुबली फ्लैगशिप कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन भी करेंगी।
द्रौपदी मुर्मु 7 मार्च को दार्जिलिंग में अंतर्राष्ट्रीय संथाल परिषद द्वारा आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में शामिल होंगी।
Previous
परंपरा, गौरव और अनुशासन: कल 8 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा 'चेंज ऑफ गार्ड' समारोह
Next