निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ ने असम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर गुवाहाटी में राजनीतिक दलों संग की बैठक

आरएस अनेजा, 18 फरवरी नई दिल्ली - असम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ ने कल गुवाहाटी में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।

इस दौरान राजनीतिक दलों ने सुझाव दिया कि राज्य में विधानसभा चुनाव एक चरण या अधिकतम दो चरणों में कराए जाएं। साथ ही चुनाव की तारीखें तय करते समय बिहू पर्व को ध्यान में रखने का आग्रह भी किया।

निवार्चन आयोग की टीम मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में तीन दिवसीय असम दौरे पर हैं, जहां वह चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर रही है।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, आम आदमी पार्टी, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, असम गण परिषद, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल सहित कई दलों ने भाग लिया। राजनीतिक दलों ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की सराहना की।

इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि चुनाव अप्रैल के दूसरे-तीसरे सप्ताह में मनाए जाने वाले बोहाग बिहू से पहले कराए जाएं।

#ElectionCommission #AssemblyElections #AssamElections #GuwahatiMeeting #PoliticalParties #ElectionPreparation #DemocracyInAction #AssamPoliticalScene #CivicEngagement #PollingPlanning #VoterAwareness #ElectoralReforms #PoliticalDialogue #StateElections #ElectoralProcess #ElectionUpdates #PublicParticipation #VoteReady #StayInformed

Previous

विशाखापट्टनम में समुद्री शक्ति का महाकुंभ: मित्र देशों के 70 जहाज शामिल होंगे 'इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू' आज राष्ट्रपति करेंगी आगाज़

Next

आज साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण: 'रिंग ऑफ फायर' का दिखेगा अद्भुत नजारा, जानें भारत पर इसका असर