11/06/25

वन मंत्री ने जनसुनवाई कर परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

एन.एस. बाछल, 11 जून, जयपुर।

पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को अलवर आवास पर जनसुनवाई में आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये।

 

जनसुनवाई में ग्राम पंचायत पुनर्गठन, सडक, विद्युत, पुलिस, स्थानांतरण की परिवेदनाएं प्रमुख रही जिस पर मंत्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष से परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने स्पश्ट किया कि  परिवेदनाओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरते जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जावेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा आमजन के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की गई है जिनका जागरूक रहकर लाभ उठाने के साथ-साथ अन्य लोगों को लाभ उठाने हेतु जागरूक करें।

Previous

भारतीय खाद्य निगम के अजमेर मंडल में एमएसपी पर गेहूं की खरीद में हुई उल्लेखनीय प्रगति

Next

टीएडी मंत्री ने बांसवाड़ा में आवासीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर में कि शिरकत, पूरी लगन से खेले और अपनी प्रतिभा को निखारें