टी-20 विश्वकप : भारत-नामीबिया का मुकाबला आज, सुबह मुकाबले में श्रीलंका ने ओमान को हराया

आरएस अनेजा, 12 फरवरी नई दिल्ली - आईसीसी टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में आज 12 फरवरी (गुरुवार) को सबसे बड़ा मुकाबला भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (शाम 7 बजे) में खेला जाएगा। इसके अलावा, टूर्नामेंट के छठे दिन अन्य मुकाबलों में नेपाल का सामना इटली से (मुंबई) होगा जबकि सुबह हुए मैच में श्रीलंका ने ओमान को मात दी।

12 फरवरी 2026 के प्रमुख मुकाबले (T20 World Cup):

भारत बनाम नामीबिया (IND vs NAM): शाम 7:00 बजे (IST), अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

नेपाल बनाम इटली (NEP vs ITA): दोपहर 3:00 बजे (IST), वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

भारत-नामीबिया: यह भारत का टूर्नामेंट में दूसरा मैच है। दिल्ली पुलिस ने भारी भीड़ के कारण मेट्रो और ट्रैफिक के लिए स्पेशल एडवाइजरी जारी की है। इस मुकाबले में भारत जीता तो वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच जाएगा।

इससे पहले आज सुबह श्रीलंका बनाम ओमान के मध्य सुबह पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुकाबला हुआ जिसमें श्रीलंका ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए ओमान को 105 रन से हराते हुए विजयी हासिल की।

#T20WorldCup #IndiaVsNamibia #CricketMatch #SriLankaOman #CricketHighlights #MatchRecap #ICCWorldCup #LiveCricket #CricketFever #SportsNews #TeamIndia #TeamNamibia #OmanCricket #SriLankaVictory #CricketFans #GameDay #CricketLovers #CricketAnalysis #T20Cricket #WorldCup2023

Previous

प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ हरियाणा सरकार सख्त: चार सप्ताह में 1,849 चालान काटकर वसूला जुर्माना

Next

कैथल: वॉलीबॉल विवाद में खूनी खेल, सुलह के बहाने बुलाकर 10वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या