उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना, 12 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, 26 अप्रैल (अभी): उत्तर प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों का दौर शुरू है। शनिवार को प्रयागराज और सुल्तानपुर में पारा 44 डिग्री के पार चला गया। वहीं बाराबंकी, हरदोई, बलिया, बहराइच, अमेठी, गाजीपुर, उरई, शाहजहांपुर और अलीगढ़ शहर भी लू की चपेट में रहे।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। तीन से चार दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में लू के थपेड़ों से राहत मिलने वाली है। प्रदेश के तराई इलाकों समेत 23 जिलों में गरज चमक संग बूंदाबांदी तो 13 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।
Previous
शहीदी स्मारक में 40 लोगों की सीट वाली हाइड्रोलिक वर्टिकल लिफ्ट लग चुकी है जोकि शायद हिंदुस्तान में पहली लिफ्ट होगी : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
Next