आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित “शहीद स्मारक” का उद्घाटन जल्द होगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शहीद स्मारक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और दिशा-निर्देश दिए

अम्बाला/चंडीगढ़, 23 मई- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि 1857 में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी इस स्मारक का अवलोकन कर चुके है, इसी के दृष्टिगत जो शेष छोटे-मोटे कार्य बचे हुए है संबधित विभाग व एजेंसी उसे युद्ध स्तर पर करना सुनिश्चित करे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज शहीद स्मारक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एसडीएम अम्बाला छावनी कनिका गोयल व शहीद स्मारक के निदेशक डा. कुलदीप सैनी मौजूद रहे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यहां पर बनाया जा रहा आजादी की पहली लड़ाई का स्मारक राष्ट्रीय स्तर का स्मारक है तथा यहां पर दूर-दराज से पर्यटक आकर इसकी सुदंरता का आभास करेगें, इसी को ध्यान में रखते हुए स्मारक से जुडेस जो छोटे मोटे कार्य बचे है उन्हें पूरी तत्परता के साथ करना है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस स्मारक का उद्घाटन करेंगे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान संबधित एजेंसियों एवं विभागों के अधिकारियों से जानकारी लेने के उपरांत यहां पर टिकट की बेहतर व्यवस्था बारे, एंट्री एवं एग्जिट गेट के अलावा अनाधिकृत गेट न लगाने बारे, म्यूजियम में लाईटिंग की व्यवस्था बारे, सीढिय़ों के साथ लाईटिंग की व्यवस्था के साथ-साथ रैप की व्यवस्था बारे, स्मारक परिसर में रैलिंग की व्यवस्था बारे, स्मारक के अंदर गैलरी से शुरू होकर बाहर तक आने वाले रास्ते एवं अन्य बिंदुओं बारे अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा चूंकि शहीद स्मारक का उद्घाटन नजदीक है इसलिए कार्य युद्धस्तर पर किए जाए।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की प्रोजेक्ट निदेशक को निर्देश दिए कि शहीद स्मारक के बाहर यानि जीटी रोड पर एक्सीलेटर की व्यवस्था करने तथा जीटी रोड पर फेंसी लाइट तथा पौधरोपण के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के इलेक्ट्रिकल विंग के एक्सईन को भी निर्देश दिए कि शहीदी स्मारक के बाहर तथा अंदर लाईटों की बेहतर व्यवस्था करना सुनिश्चित करें ताकि रात के समय में लोगों को इस स्मारक की सुंदरता दिख सके।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने यह भी निर्देश दिए कि आजादी की पहली लड़ाई अंबाला छावनी से शुरू हुई थी यानि मेरठ से 10 घंटे पहले इसकी शुरूआत कर दी थी जिसके तथ्य भी है। उन्होंने कहा कि इस सारे विवरण को यहां पर थ्री-डी के माध्यम से दर्शाया जाए ताकि यहां पर आने वाले पर्यटकों एवं अन्य को आजादी की पहली लड़ाई एवं उसकी घटनाओं तथा इतिहास के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि यह भव्य स्मारक युवाओं के साथ -साथ अन्य के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा।

इस मौके पर शहीदी स्मारक के निदेशक डा. कुलदीप सैनी ने आजादी की लड़ाई के भव्य स्मारक के तहत यहां पर जो-जो कार्य कर लिए गए है तथा जो कुछ शेष बचे हुए उसके बारे विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर एसडीएम कनिका गोयल, बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता वीकेगोयल, लोक निर्माण के कार्यकारी अभियंता रितेश गोयल, कार्यकारी अभियंता इलेक्ट्रिक नवीन राठी, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग हरबजन सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

----------------------------------------------------------------------

Previous

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 25 मई तक बढ़ाई हड़ताल; नरवाना में डालेंगे 'महापड़ाव', साहा में हुई यूनियन की अहम बैठक

Next

बियर फैक्ट्री के जहरीले पानी ने उजाड़ी हरियाली: हजारों पेड़ सूखने पर प्रदूषण विभाग का बड़ा हंटर, ठोंका 39 लाख रुपये का जुर्माना