"जोश और हिम्मत से लबरेज हैं सम्राट चौधरी, उनके नेतृत्व में बिहार छुएगा नई ऊंचाइयां" - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला/ चंडीगढ़ 14 अप्रैल - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बिहार के नए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के तय होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाकर बिहार और देश में खुशी की लहर दौड़ गई है।
उन्होंने कहा कि जोश और हिम्मत से लबरेज, खुला दृष्टिकोण व काम करने का जोश ये सब सम्राट चौधरी में है और इसका फायदा हर बिहार निवासी को मिलेगा।
Next