17/06/25

हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के विकास के लिए अम्बाला-चंडीगढ़ के मध्य मेट्रो चलाना जरूरी, मेट्रो रेल की नींव डल चुकी है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

मेट्रो चलाने को लेकर मेरी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से काफी विस्तृत वार्ता हुई, मेट्रो किस-किस रुट पर चलेगी इस पर भी चर्चा हुई :अनिल विज

चंडीगढ़, 17 जून - अम्बाला-चंडीगढ़ के मध्य मेट्रो ट्रेन चलाने को लेकर ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से गत दिनों मुलाकात कर चर्चा की।

आज इसी मामले को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि चंडीगढ़ केंद्र शासित है जोकि हरियाणा-पंजाब की राजधानी है। यहां कामकाज व व्यापार के लिए रोजाना हरियाणा-पंजाब आते-जाते हैं। मगर चंडीगढ़ जाने के लिए एकमात्र सड़क पर भारी यातायात रहता है और कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।

इसलिए हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के विकास के लिए यहां मेट्रो रेल जरूरी है और इसलिए उन्होंने गत दिनों केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री से काफी लंबी वार्ता हुई है कि किस-किस रुट पर मेट्रो रेल चलेगी। उन्होंने बताया कि यह भी विचार सामने आ रहा है कि मोहाली एयरपोर्ट को भी मेट्रो रुट से जोड़ा जाए।

मंत्री अनिल विज ने कहा कि मेट्रो रेल लगाने की नींव डल चुकी है। जिस प्रकार पहले बीज डालना पड़ता है, फिर खाद व पानी देना होता है तो पेड़ बड़ा होता है। इसी प्रकार, मेट्रो रेल लगाने के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष मांग रखते हुए बीज डाल दिया है।

Previous

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान देना देश के 140 करोड़ लोगों के लिए सम्मान की बात : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

Next

प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार सत्ता से बाहर हुई है तब से हुड्‌डा साहब हर चीज का विरोध करते हैं : कैबिनेट मंत्री अनिल विज