26/04/25

पहलगाम हमले के बाद पंजाब में हाई अलर्ट, बाॅर्डर पर हलचल पर तुरंत मारी जाएगी गोली, गाँव वासिओं के लिए खास आदेश हुए जारी

पंजाब, 26 अप्रैल (अभी): पहलगाम आतंकी हमले के बाद बॉर्डर पर सुरक्षा और कड़ी हो गई है। पंजाब पुलिस की टीमें भी लगातार पूरे जिले में गश्त कर रही हैं। जगह-जगह पर नाकाबंदी कर हर आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है। 



खुफिया एजेंसियों को मिले आतंकी गतिविधियों के इनपुट के बाद सभी जगह बीएसएफ ने अपनी क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया है। बॉर्डर पर किसी भी तरह की हलचल मिलने पर तुरंत गोली मार दिए जाने के आदेश जारी हुए हैं।

Previous

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया

Next

Kailash Mansarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर यात्रा का एलान, जाने के लिए ऑनलाइन ही होगा आवेदन