प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार सत्ता से बाहर हुई है तब से हुड्डा साहब हर चीज का विरोध करते हैं : कैबिनेट मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 17 जून।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बयान कि मंडियों में किसान परेशान है और सरकार आंख बंद करके बैठी है पर तंज कसा है।
आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि उन्हें लगता है जब से कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई है तब से हुड्डा साहब हर चीज का विरोध करते हैं जबकि हर चीज ठीक चल रही है। लेकिन इन्होंने हर चीज का विरोध करना है और यह इनकी आदत में शुमार हो गया है।
कहने और करने में जमीन आसमान का फर्क होता है : विज
वहीं, कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया के बयान कि उन्हें एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बना दिया जाए तो वो हरियाणा की तकदीर बदल देंगे, पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऐसी बात हरियाणा के विधायक व जो विधायक भी नहीं है वो भी कह सकते हैं लेकिन कहने और करने में जमीन आसमान का फर्क होता है।