दैनिक खबर: आज 28 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

NEET परीक्षा विवाद पर केंद्र सरकार एक्शन में:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बुलाई गई हाईलेवल मीटिंग: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गज नेता मौजूद; समाधान निकालने पर मंथन।


कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बड़ा इस्तीफा:

बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया एलान: 'हाईकमान के कहते ही छोड़ दिया पद'; डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना तय।


उर्दू ग़ज़ल के शहंशाह डॉ. बशीर बद्र का 91 वर्ष की उम्र में निधन:

भोपाल में ली अंतिम सांस: तकरीबन 14 साल से डिमेंशिया से पीड़ित थे मशहूर शायर; आज शाम भोपाल टॉकीज के पास कब्रिस्तान में किए जाएंगे सुपुर्दे खाक।


काकोली घोष का आरोप- कल्याण बनर्जी ने मुझे गालियां दीं: 

TMC सांसद काकोली घोष ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिख कल्याण बनर्जी पर लगाया संसद में बदतमीजी का आरोप, कार्रवाई की मांग: मौखिक रूप से अपमानित करने और गाली-गलौज करने की शिकायत।


देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार:

ईदगाहों में नमाज अदा करने उमड़े अकीदतमंद: पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं; अजमेर शरीफ दरगाह में खोला गया 'जन्नती दरवाजा'।


ट्रम्प जन्मदिन पर व्हाइट हाउस में फाइटिंग कराएंगे: 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर व्हाइट हाउस में मचेगा धमाल, 14 जून को आयोजित होंगे अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) के रोमांचक मुकाबले।

बांग्लादेश में 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम से मशहूर सफेद भैंसे की बकरीद पर कुर्बानी रोकी गई:

3.85 लाख टका में बिका था यह अनोखा जीव: मोहम्मद शोरोन ने ईद-उल-अजहा के लिए खरीदा था; नारायणगंज के एग्रो फार्म में था मौजूद।


ईरान के बाद अब ओमान को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक:

कहा- होर्मुज स्ट्रेट अंतरराष्ट्रीय रास्ता, किसी एक देश का कब्जा नहीं हो सकता: दुनिया के सभी जहाजों को मिलेगी गुजरने की आजादी; फीस वसूलने की तैयारी पर जताई आपत्ति।


यमुना में पानी की कमी और अमोनिया बढ़ने से दिल्ली प्यासी:

यमुना में हरियाणा की तरफ से कम पानी आने और अमोनिया बढ़ने से वजीराबाद व चंद्रावल संयंत्रों में उत्पादन ठप: दिल्ली के कई इलाकों में गहराया भीषण जल संकट।


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी:

कई राज्यों में चोरी और सेंधमारी करने वाला अंतरराज्यीय शातिर चोर जोगिंदर सिंह गिरफ्तार: ठिकाना बदलकर इंदौर में फरारी काट रहा था महाराष्ट्र का मूल निवासी।

मल्लिकार्जुन खड्गे के बयान पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तीखा पलटवार:

कहा- कांग्रेस अध्यक्ष खो चुके हैं अपनी याददाश्त: महंगाई के लिए अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को बताया जिम्मेदार; कहा- हमने बंद नहीं किया 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'।


नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में CBI को मिली बड़ी कामयाबी:

पुणे की फिजिक्स प्रोफेसर मनीषा संजय हवलदार को छह दिनों की रिमांड पर भेजा; विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने सुनाया फैसला।


दिल्ली से चोरी के मोबाइल बांग्लादेश भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़:

दक्षिणी जिला पुलिस की एएटीएस ने ओखला विहार में की छापेमारी; दो आरोपी गिरफ्तार, पांच स्मार्टफोन बरामद। 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता को दीं शुभकामनाएं:

कहा- उनके आने से हरियाणा भाजपा में लग जाएंगे पहिए: महिला को कमान मिलना अच्छी बात; संगठनात्मक ढांचे को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना।

 

विनेश फोगाट का ट्रायल रुकवाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचा WFI:

शुक्रवार को होगी सुनवाई: दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती; जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की बेंच करेगी सुनवाई।


भीषण गर्मी के बीच हरियाणा में अचानक बदला मौसम का मिजाज:

3 जिलों में आंधी-तूफान के साथ हुई जोरदार बारिश और ओलावृष्टि: रेवाड़ी, सिरसा और फतेहाबाद में मौसम ने ली करवट; फतेहाबाद में तूफान के कारण मोबाइल टावर टूटकर लटका।

हरियाणा की लो-फ्लोर इलेक्ट्रॉनिक AC बसों में भी अब चलेगा स्टूडेंट पास:

सीएम नायब सिंह सैनी ने की बड़ी घोषणा: पानीपत में नए ई-बस डिपो का किया उद्घाटन; पानीपत, पंचकूला, सोनीपत, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र को मिलीं 80 नई ई-बसें।

अम्बाला छावनी के मच्छौंडा में नया 'मच्छौंडा सब डिवीजन' मंजूर:

भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का जताया आभार: रेलवे लाइन पार के गांवों और कॉलोनियों को मिलेगा सीधा लाभ; बिजली बिल जमा कराने और शिकायतों के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर।


शहजादपुर के बिचपड़ी गांव तिहरे हत्याकांड के आरोपित अभिषेक से मुठभेड़:

पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा: जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती; हालत सामान्य, उपचार जारी।


विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी करने वाला गिरफ्तार:

अंबाला की नग्गल थाना पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को दबोचा; कोर्ट से रिमांड हासिल कर पूछताछ में जुटी पुलिस।


अग्निपथ योजना सेना भर्ती की ऑनलाइन कॉमन प्रवेश परीक्षा 1 जून से शुरू:

विभिन्न केंद्रों पर 12 जून 2026 तक चलेगी परीक्षा; अग्निवीर जीडी, महिला सेना पुलिस और नर्सिंग सहायक समेत कई पदों पर होगी भर्ती।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

स्वस्थ हरियाणा - समृद्ध हरियाणा अभियान' पकड़ेगा तेज रफ़्तार : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

Next

ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा मच्छौंडा सब डिवीजन मंजूर कराने पर सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने उनके आवास पर पहुंच आभार जताया