दिल्ली: स्पेशल सेल का 'ऑपरेशन समीरा'; ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, SIM कार्ड और सैन्य जानकारियां भेजने वाला दंपती गिरफ्तार
नई दिल्ली, 28 अगस्त (अन्नू): दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज ने देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 'ऑपरेशन समीरा' के तहत पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सीमा पार जासूसी करने के आरोप में सराय काले खां निवासी 25 वर्षीय साहिल और उसकी 21 वर्षीय पत्नी समीरा (नोएडा में कॉल सेंटर कर्मी) को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया है कि यह दंपती साल 2024 से लगातार पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में था और भारत की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील सामरिक जानकारियां कराची व इस्लामाबाद भेज रहा था।
दुबई के रास्ते भेजे 8 SIM कार्ड; छावनियों की रेकी का खुलासा:
दुबई के रास्ते पाकिस्तान पहुंचे SIM: कपल ने स्थानीय स्तर पर 8 भारतीय SIM कार्ड खरीदे, जिन्हें 2024 और 2025 के बीच दुबई के गुप्त रास्तों के जरिए पाकिस्तान स्थित ISI हैंडलर्स तक पहुंचाया गया। इसके बदले उन्हें ₹30,000 मिले थे। इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल पाकिस्तान से भारतीय WhatsApp अकाउंट चालू करने और संवेदनशील ग्रुप्स में घुसपैठ के लिए किया गया।
सैन्य इलाकों की निगरानी और जानकारी लीक: आरोपी साहिल को देश के विभिन्न राज्यों में स्थित छावनी (कैंटोनमेंट) क्षेत्रों की रेकी करने, तस्वीरें जुटाने और सेना के कोर्ट-मार्शल मामलों का सामना कर रहे जवानों की जानकारी पाकिस्तान भेजने की जिम्मेदारी मिली हुई थी।
इंस्टाग्राम से हुई शुरुआत: साहिल 2024 में इंस्टाग्राम के जरिए समीरा के माध्यम से एक पाकिस्तानी एजेंट से जुड़ा था। पैसों के लालच में आकर दोनों जासूसी नेटवर्क के सक्रिय सदस्य बन गए।
फोरेंसिक जांच में खुली पोल: स्पेशल सेल ने सराय काले खां स्थित चांद बीबी कैंप से पहले साहिल को पकड़ा। मोबाइल की फोरेंसिक जांच में चैट सामने आने के बाद उसकी पत्नी समीरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके फोन में कई संदिग्ध चैट व कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं।
#DelhiPolice #SpecialCell #OperationSamira #ISINetwork #DelhiNews #NationalSecurity #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
दिल्ली: IGDTUW की छात्राओं का कमाल; दिल्ली पुलिस को सौंपे 75 सर्विलांस ड्रोन, ₹1 करोड़ का मिला हाईएस्ट पैकेज
Next