दिल्ली: IGDTUW की छात्राओं का कमाल; दिल्ली पुलिस को सौंपे 75 सर्विलांस ड्रोन, ₹1 करोड़ का मिला हाईएस्ट पैकेज
नई दिल्ली, 28 अगस्त (अन्नू): इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय (IGDTUW) की छात्राओं ने तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छात्राओं ने दिल्ली पुलिस के लिए 75 आधुनिक सर्विलांस (निगरानी) ड्रोन विकसित कर उन्हें पुलिस विभाग को सौंप दिए हैं।
विश्वविद्यालय में आयोजित 'प्रबोधन-2026' के समापन समारोह में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्राओं की इस अनूठी पहल की सराहना की। इस अवसर पर कैंपस में अत्याधुनिक लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन भी किया गया।
1,000 से अधिक जॉब ऑफर्स, 400 करोड़ की स्टार्टअप नीति का ऐलान:
₹1 करोड़ का उच्चतम पैकेज: हालिया प्लेसमेंट सीजन में छात्राओं को 1,000 से अधिक जॉब ऑफर्स मिले, जिसमें उच्चतम पैकेज ₹1 करोड़ सालाना दर्ज किया गया।
तकनीक में बेटियां आगे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ज्ञान, तकनीक और अनुभव का कोई जेंडर नहीं होता। उन्होंने छात्राओं को जॉब सीकर के बजाय जॉब क्रिएटर बनने का आह्वान किया। वहीं एलजी तरनजीत सिंह संधू ने छात्राओं को 'विकसित भारत' की नई नींव बताया।
160 एकड़ में 'शिक्षा नगरी' और ₹400 करोड़ की स्टार्टअप नीति: शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि दिल्ली सरकार युवाओं और नए उद्यमियों के प्रोत्साहन के लिए ₹400 करोड़ की स्टार्टअप एवं इनक्यूबेशन नीति को मंजूरी दे चुकी है। साथ ही 160 एकड़ में 'शिक्षा नगरी' विकसित करने पर काम जारी है।
'IGDTUW टाइम्स' का विमोचन: कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों पर आधारित 'IGDTUW टाइम्स' पुस्तिका का विमोचन किया गया और उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया गया।
#IGDTUW #DelhiNews #DelhiPolice #WomenInTech #SurveillanceDrones #DelhiGovernment #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
आज का राशिफल — शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Next