14/01/25

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान "मिशन मौसम" का उद्घाटन किया

आरएस अनेजा, नई दिल्ली 14 जनवरी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एक क्लाइमेट-स्मार्ट राष्ट्र बने इसके लिए हमने 'मिशन मौसम' भी लांच किया है। मिशन मौसम टिकाऊ भविष्य और भविष्य की तत्परता को लेकर भारत की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस के समारोह में भाग लिया और 'मिशन मौसम' का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य धीरे-धीरे उत्तर की ओर स्थानांतरित होता है। हमारे यहां भारतीय परंपरा में इसे उत्तरायण कहा जाता है। खेती-बाड़ी के लिए तैयारियां शुरू हो जाती हैं और इसलिए ये दिन भारतीय परंपरा में इतना अहम माना गया है। उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम भिन्न-भिन्न सांस्कृतिक रंगों में इसे मनाया जाता है। मैं इस अवसर पर सभी देशवासियों को, मकर संक्रांति के साथ जुड़े अनेक विद् पर्वों की भी बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज हम भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के 150 वर्ष मना रहे हैं। ये केवल भारतीय मौसम विभाग की यात्रा नहीं है, ये हमारे भारत में आधुनिक साइंस और टेक्नोलॉजी की भी यात्रा है। आईएमडी ने न केवल करोड़ों भारतीयों की सेवा की है, बल्कि भारत की वैज्ञानिक यात्रा का भी प्रतीक बना है। वैज्ञानिक संस्थाओं में रिसर्च और इनोवेशन नए भारत के मिजाज का हिस्सा है। इसलिए पिछले 10 वर्षों में IMD के इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी का भी अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एक क्लाइमेट-स्मार्ट राष्ट्र बने इसके लिए हमने 'मिशन मौसम' भी लांच किया है। मिशन मौसम टिकाऊ भविष्य और भविष्य की तत्परता को लेकर भारत की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

Previous

मकर संक्रांति के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में उड़ाई पतंग

Next

प्रधानमंत्री ने मकर संक्रांति अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं तथा रात्रि लोहड़ी उत्सव में शरीक हुए