14/01/25

प्रधानमंत्री ने मकर संक्रांति अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं तथा रात्रि लोहड़ी उत्सव में शरीक हुए

आरएस अनेजा, नई दिल्ली 14 जनवरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। एक्स पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा कि “सभी देशवासियों को मकर संक्रांति की अनेकानेक शुभकामनाएं। यह पावन उत्सव आप सबके जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे।”

वहीं, विगत रात्रि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के नारायणा में लोहड़ी उत्सव में शरीक होते हुए सभी को लोहड़ी उत्सव की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोहड़ी कई लोगों, खासकर उत्तर भारत के लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है। उन्होंने कहा, "यह नवीनता और आशा का प्रतीक है। यह कृषि और हमारे मेहनती किसानों से भी जुड़ा हुआ पर्व है।" "लोहड़ी के इस पर्व का कई लोगों के लिए विशेष महत्व है, खासकर उत्तर भारत में रहने वालों के लिए। यह नवीनता और आशा का प्रतीक है। यह कृषि और हमारे मेहनती किसानों से भी जुड़ा हुआ है। ‘‘आज शाम मुझे दिल्ली के नारायणा में एक कार्यक्रम में लोहड़ी मनाने का अवसर मिला। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं ने समारोह में भाग लिया।

Previous

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान "मिशन मौसम" का उद्घाटन किया

Next

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर में आयुर्वेद-योग-नाथपंथ पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-2025