मकर संक्रांति के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में उड़ाई पतंग
दिल्ली,14 जनवरी (अभी): पूरे गुजरात में मकर संक्रांति की धूम है। लोग सुबह से ही छतों पर जमा होकर पतंगबाजी का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी अहमदाबाद में हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर वो अहमदाबाद के गुरुकुल इलाके में स्थित शांतिनिकेतन में पतंग उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाई। इस दौरान गृह मंत्री के साथ गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। बता दें कि अमित शाह हर साल उत्तरायण के दिन अहमदाबाद में अपनी फैमिली और कार्यकर्ता के साथ बिताते हैं। गृह मंत्री को पतंगबाजी करता देख आसपास की छतों पर प्रशंसकों का तांता लग गया।
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 जनवरी से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर है। वो इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्धघाटन करेंगे। गुजरात दौरे के दौरान वह राज्य के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी मुहर लगाएंगे। अमित शाह आज गुजरात पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा बनाए जा रहे घाटलोडिया क्षेत्र में एक नये थाना परिसर और 920 अपार्टमेंट की आधारशिला रखेंगे। 15 जनवरी को शाह अंबोद गांव के पास साबरमती नदी पर एक बैराज की आधारशिला रखेंगे। उसी स्थान से वह गांधीनगर के मनसा में एक सर्किट हाउस का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।