21/12/25

"एक युद्ध नशे के विरुद्ध": अंबाला पुलिस की अनूठी पहल, क्रिकेट के जरिए युवाओं को दिया नशा मुक्ति का संदेश

अम्बाला, 21 दिसम्बर (ए.के. वत्स) : अंबाला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” के अंतर्गत जिले में प्रथम पुलिस–पब्लिक क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें खेलों, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना तथा पुलिस-जन सहभागिता को और अधिक मजबूत करना है।


इस प्रतियोगिता के दूसरे सप्ताह में आज विभिन्न विभागों एवं टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनके परिणाम इस प्रकार रहे:


सीई स्मेशर इलेवन बनाम हरियाणा आर्म्ड पुलिस इलेवन — हरियाणा आर्म्ड पुलिस इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की।


चैंपियन फॉरएवर इलेवन बनाम एजुकेशन डिपार्टमेंट — चैंपियन फॉरएवर इलेवन ने मैच अपने नाम किया।


अंबाला पुलिस इलेवन बनाम अंबाला हेल्थ डिपार्टमेंट — अंबाला पुलिस इलेवन ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
अंबाला वारियर्स इलेवन बनाम अंबाला — यह मुकाबला समाचार लिखे जाने तक जारी रहा।


इस अवसर पर अंबाला पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत ने अपने संदेश में कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि अंबाला पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि समाज को स्वस्थ, जागरूक और सुरक्षित बनाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाएं और सकारात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।


अंबाला पुलिस द्वारा आयोजित यह पुलिस-पब्लिक क्रिकेट प्रतियोगिता समाज में जागरूकता फैलाने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा नशे के विरुद्ध सामूहिक संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

#AmbalaPolice #WarAgainstDrugs #PolicePublicCricket #HealthyLifestyle #SayNoToDrugs #YouthEmpowerment #AmbalaNews #HaryanaPolice #DrugFreeAmbala #SportsForChange #CommunityPolicing #AjitSinghShekhawat #CricketTournament #HealthyIndia #NashaMuktHaryana

Previous

आज का राशिफल

Next

अम्बाला: रबी सीजन 2025-26 के लिए 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पोर्टल खुला; खाद और एमएसपी के लिए पंजीकरण अनिवार्य