प्रधानमंत्री ने नेपाल में शांति और स्थिरता बहाली के लिए भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की

आरएस अनेजा, 18 सितम्बर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ पूर्ण आत्मीयता से वार्तालाप किया।

मोदी ने हाल ही में हुई दुखद जनहानि पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए शांति और स्थिरता बहाल करने के सुशीला कार्की के प्रयासों की दिशा में भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की। मोदी ने कहा कि उन्होंने श्रीमती सुशीला कार्की और नेपाल की जनता को कल उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक बधाई दी।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा:

“नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री श्रीमती सुशीला कार्की के साथ पूर्ण आत्मीयता से वार्तालाप हुआ। हाल ही में हुई दुखद जनहानि पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की। साथ ही, मैंने उन्हें और नेपाल की जनता को कल उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।”

Previous

देश के नागरिकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छाता, कोई देश कुछ भी कदम उठा लें, नरेंद्र मोदी की छत्रछाया में सब सुरक्षित : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Next

रक्षा मंत्री ने संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन में गैर पारंपरिक खतरों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा