विकास की नई उड़ान: पीएम मोदी ने हरियाणा-चंडीगढ़ को दी ₹21,300 करोड़ की महा-सौगात!
आरएस अनेजा, 17 जुलाई नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा और चंडीगढ़ के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान ₹21,300 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इस ऐतिहासिक दौरे में उन्होंने हरियाणा को ₹14,700 करोड़ और चंडीगढ़ को ₹4,700 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी।
हरियाणा में मुख्य परियोजनाएं (कुल लागत: ₹14,700 करोड़)
प्रधानमंत्री ने जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम से इन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने जींद रेलवे स्टेशन से जींद-सोनीपत रूट पर चलने वाली भारत की पहली पर्यावरण-अनुकूल हाइड्रोजन-चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। स्वदेशी तकनीक से निर्मित यह 10 कोच वाली ट्रेन शून्य कार्बन उत्सर्जन करती है। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे: लगभग ₹9,680 करोड़ की लागत से तैयार इस एक्सप्रेसवे के पैकेज 1 से 5 को राष्ट्र को समर्पित किया गया, जिससे दिल्ली से कटरा के बीच सफर का समय 14 घंटे से घटकर सिर्फ 6 घंटे रह जाएगा। जींद-गोहाना ग्रीनफील्ड ग्रीनफील्ड हाईवे (NH-352A) और अंबाला-काला अंब राजमार्ग का उद्घाटन किया गया, जबकि हांसी-बरवाला ब्राउनफील्ड हाईवे की आधारशिला रखी गई। भिवानी में 'पंडित नेकी राम शर्मा सरकारी मेडिकल कॉलेज' और नारनौल (कोरियावास) में 'महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज व राव तुला राम अस्पताल' को जनता को समर्पित किया गया। कुरुक्षेत्र शहर में लंबे समय से लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए आधुनिक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का लोकार्पण किया गया। कुरुक्षेत्र में सिख गुरुओं की विरासत और परंपरा को संजोने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस एक नए सिख संग्रहालय की आधारशिला रखी गई।
चंडीगढ़ में मुख्य परियोजनाएं (कुल लागत: ₹4,700 करोड़ से अधिक)
प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ को उत्तर भारत का प्रमुख मेडिकल हब और विकास का मॉडल बताते हुए PGIMER में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 300 बिस्तरों वाले 'एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर' और 'एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर' का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा ₹PM-ABHIM योजना के तहत 150 बिस्तरों वाले 'क्रिटिकल केयर ब्लॉक' की आधारशिला भी रखी गई। जीरकपुर के शहरी इलाकों में ट्रैफिक कम करने के लिए सीधे चंडीगढ़ एयरोसिटी को जोड़ने वाले अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड राजमार्ग के पीआर-7 स्पर (जीरकपुर ग्रीनफील्ड बाईपास) की आधारशिला रखी गई। साथ ही, मोहाली के आईटी सिटी से कुराली तक बने 6 लेन के ग्रीनफील्ड राजमार्ग का उद्घाटन किया गया। उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) में कुरुक्षेत्र बॉयज हॉस्टल, मेस और रिसर्च स्कॉलर्स हॉस्टल के साथ-साथ सेक्टर 46 के गवर्नमेंट कॉलेज में नए हॉस्टल ब्लॉक का शिलान्यास किया।
Previous
भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भारत की राष्ट्रपति से मुलाकात की
Next