23/09/26

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी

आरएस अनेजा, 23 सितंबर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए इसे भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार जीत बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों में यह एक शानदार प्रदर्शन था, जो आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीम वर्क से भरपूर था। उन्होंने कहा कि इस जीत के साथ भारत ने खेलों के इस आयोजन का पहला स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, जो देशभर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। उन्होंने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पर एक पोस्ट में साझा किया:

“भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार जीत!

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। खेलों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीम वर्क देखने को मिला।

इस जीत के साथ भारत ने इस टूर्नामेंट का पहला स्वर्ण पदक जीता है। टीम ने देश को गौरवान्वित किया है और देशभर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरणा देगी।

Previous

नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने एयरोड्रोम विकास के लिए चैलेंज मोड का शुभारंभ किया

Next

नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन और ऊर्जा भंडारण समग्र पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं: मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश