ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया, सदियों तक नहीं उठेगा सिर- अनिल विज
चण्डीगढ, 7 मई- आपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में अनिल विज ने कहा कि आज स्वाभिमान का दिन है, आज राष्ट्र के प्रति समर्पण का दिन है, आज आक्रोश का दिन है, भारत की शक्ति और सोच का दिन है। उन्होंने कहा कि आंतकवादी घटनाएं पहले भी होती थी, परंतु पूर्व की सरकारें उनको श्रद्धाजंलि देकर अपने डाªईंग रूम में चली जाती थी और इतिश्री कर देती थी कि हमारा दायित्व पूरा हो गया। लेकिन शेरदिल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उस परम्परा को बदला है, अगर छेडोगे तो छोडेंगें नहीं। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया, कि शायद अब वह सदियों तक उठने की हिम्मत नहीं कर सकेगा और यह पैगाम है कि हिन्दूस्तान की तरफ कोई भी आंख उठाकर मत देखें।
#OperationSindoor #AnilVij #PMModi #IndianArmy #NationalSecurity #SurgicalStrike #Patriotism #IndiaDefends #BreakingNews #DanikKhabar
Previous
हरियाणा सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत, खोरी कलां और खातोदड़ा में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र
Next