बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी- अनिल विज
चण्डीगढ, 7 मई- गत रात्रि पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेन्दू अधिकारी के पीए की हत्या के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब श्री विज ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने गत 4 मई को बंगाल का गुण्डाराज खत्म करने का काम किया है और वहां की जनता ने 4 मई को भोग डाल दिया है और गुण्डाराज को खत्म कर दिया है। श्री विज ने कहा कि अब उस गुण्डाराज से जुडे हुए लोग उसी दिन से वहां पर आंतक मचाए हुए हैं।
गृह मंत्री अमित शाह जी बंगाल में गुण्डाराजं का भूत उतार देंगें, और वहां पर शांति कर देंगें’- विज
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ‘‘हम तो कह रहे थे कि बंगाल का यह पहला चुनाव है जिसमें किसी की मृत्यु नहीं हुई लेकिन चुनाव के बाद भी यह दिन देखने पड रहे हैं’’। उन्होंने कहा कि ‘‘चिंता करने की जरूरत नही है, ऐसे लोगों का भूत उतारने के लिए हमारे पास हमारे गृह मंत्री अमित शाह जी है और उन्होंने पहले भी ऐसे लोगों का भूत उतारा है और वहां पर शांति कर देंगें और कोई सिर भी नहीं उठाएगा’’।
संविधान निर्माताओं ने त्यागपत्र ने देने वाले राजनीतिज्ञ को हटाने का प्रावधान किया हुआ है- विज
ममता बैनर्जी द्वारा सीएम पद न छोडे जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘प्रजातंत्र का तकाजा यह है कि हार को स्वीकार कर लेना चाहिए, लेकिन ममता बैनर्जी कहती है कि मैं त्यागपत्र नहीं दूंगी’’। उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान निर्माताओं को इस बात का ज्ञान था कि भविष्य में ऐसे भी राजनीतिज्ञ आ सकते है, जो अपने पद से त्यागपत्र न दें। इसलिए हमारे संविधान निर्माताओं ने त्यागपत्र न देने वाले को हटाने का प्रावधान भी किया हुआ है।
ममता बैनर्जी रफडबाज महिला, बेवजह रफड डाल रही- विज
उन्होंने ममता बैनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘यह सबको पता है कि यह रफडबाज महिला है, और कोई न कोई रफड डालकर रखती है। जब तक ममता बैनर्जी का शासन रहा, तब भी ममता बैनर्जी ने रफड डालकर रखा, और अब भी यह बेवजह से रफड डाल रही है जबकि कानून के मुताबिक चलना चाहिए। जहां तक कोर्ट में जाने की बात ममता बैनर्जी कहती है तो यह हर व्यक्ति को अधिकार है इस पर हमें कोई ऐतराज नहीं है’’।
#AnilVij #MamataBanerjee #WestBengalViolence #AmitShah #HaryanaPolitics #ConstitutionalCrisis #BreakingNews #BengalElection2026 #PoliticalNews #DanikKhabar
Previous
ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया, सदियों तक नहीं उठेगा सिर- अनिल विज
Next