16/09/25

एनएसएसटीए ने आईएसईसी की प्लेटिनम जुबली अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया

आरएस अनेजा, 16 सितम्बर नई दिल्ली - राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली प्रशिक्षण अकादमी द्वारा ग्रेटर नोएडा के एनएसएसटीए मेण पीसी महालनोबिस ऑडिटोरियम में “सतत विकास की योजना के लिए डेटा की आवश्यकता” पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया।

कार्यशाला, आईएसईसी की प्लेटिनम जयंती का प्रतीक है, जिसने 1950 में प्रो. पीसी महालनोबिस द्वारा अपनी स्थापना के बाद से लगभग 150 देशों के प्रतिभागियों को आधिकारिक आंकड़ों और संबंधित क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रतिभागियों के अलावा 20 देशों के 30 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणमान्य व्यक्तियों के अभिनंदन के साथ हुई। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के महानिदेशक (डेटा गवर्नेंस) श्री पी. आर. मेश्राम ने स्वागत भाषण दिया और राष्ट्रीय विकास में एनएसएसटीए के योगदान और अधिकारियों को साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण हेतु आवश्यक कौशल से सुसज्जित करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

Previous

रक्षा मंत्री ने संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन में गैर पारंपरिक खतरों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा

Next

प्रधानमंत्री ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर आनंद कुमार वेलकुमार को बधाई दी