22/02/26

अंबाला: 65 वर्षीया सुशीला कपूर ने नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता सिल्वर; उम्र को मात देकर डिस्कस थ्रो में लहराया जीत का परचम

अम्बाला, 22 फरवरी (अभी) : अंबाला जिले के बलदेव नगर की रहने वाली 65 वर्षीय सुशीला कपूर ने एक बार फिर सच कर दिखाया है। सुशीला देवी ने राजस्थान के अजमेर में आयोजित प्रथम नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि यदि हौसला बुलंद हो तो उम्र महज एक आंकड़ा बनकर रह जाती है।

बचपन से ही खेलों की शौकीन रहीं सुशीला कपूर ने शादी और घरेलू जिम्मेदारियों के बाद भी अपने जुनून को जिंदा रखा। वे आज भी रोजाना सुबह-शाम मैदान में एक से दो घंटे अभ्यास करती हैं। उनकी इस खेल यात्रा में उनके परिवार ने भी ढाल बनकर साथ दिया और उन्हें कभी रुकने नहीं दिया। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अंबाला लौटीं सुशीला देवी का कहना है कि उनकी इस फिटनेस का राज हरियाणा का शुद्ध खान-पान और नियमित अभ्यास है। वर्तमान में उनके घर पर बधाई देने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है और वे क्षेत्र की महिलाओं व युवाओं के लिए प्रेरणा का नया स्रोत बन गई हैं।

#AmbalaNews #SushilaKapoor #HaryanaPride #NationalMastersAthletics #SilverMedallist #InspirationalWomen #SportsUpdate #FitnessAt65 #HaryanaSports #BreakingNews

Previous

आईआरसीटीसी 24 अप्रैल से चलाएगा विशेष पर्यटक ट्रेन; हरियाणा और पंजाब के मुख्य स्टेशनों से श्रद्धालु कर सकेंगे दक्षिण भारत की तीर्थ यात्रा

Next

अंबाला: केंद्रीय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित; छात्रों ने दिखाए शानदार मॉडल, विशेषज्ञों ने सराहा वैज्ञानिक हुनर