24/10/25

पुलिस के शहीद जवानों के सम्मान व उनके बलिदान की स्मृति में जिला पुलिस लाईन अम्बाला के प्रांगण व थानों में किया पौधारोपण

जे कुमार, अम्बाला 24 अक्तूबर - पुलिस शहीदी स्मृति दिवस के उपलक्ष में जगह-जगह कार्यक्रम कर शहीदों को श्रद्धाजंलि देकर आमजन को वीर शहीदों की अमर गथाएँ सुनाई जा रही है। हरियाणा पुलिस के शहीद जवानों जिन्होंने अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्ण पालन करते हुए देश की सुरक्षा हेतू प्राण न्यौछावर कर दिए। ऐसे वीर बहादुर पुलिस के शहीद जवानों की स्मृति व सम्मान में 21 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2025 तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।



इसी कड़ी में शहीदों के सम्मान व उनके बलिदान के स्मृति में जिला पुलिस लाइन के प्रांगण में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विजय कुमार ने पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृृक्षों की महत्वता बारे बतलाया कि वृृक्ष न केवल हमें फल-फूल देते हैं, अपितु वृृक्षों से हमें छाया भी मिलती है, वृक्षों के कारण ही वातावरण में शुद्धता बनी रहती है।

इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में आक्सीजन का एक बहुत बड़ा महत्व है जो हमें पेड़-पौधों से ही प्राप्त होती है। यदि वातावरण से आक्सीजन समाप्त हो जाए तो मानव एक क्षण भी जीवित नहीं रह सकता।

उन्होंने कहा कि इस पौधारोपण अभियान के तहत अम्बालावासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर भलाई निरीक्षक दर्शना देवी, टीएएस आई गुणी राम, सीडीआई आशु कुमार व पीआरओ अम्बाला मुख्य सिपाही देवी लाल व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। जिला अम्बाला के थानों में भी शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया गया।

#ambala #news #martyred-police #spambala

Previous

आर्य कॉलेज मे नशा मुक्त अभियान के तहत कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताएं डॉ. अंजु बाला

Next

विजिलेंस ने कुरुक्षेत्र में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, जेल के डर से मांगी थी 5 लाख रुपये की डील