विशाखापट्टनम में समुद्री शक्ति का महाकुंभ: मित्र देशों के 70 जहाज शामिल होंगे 'इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू' आज राष्ट्रपति करेंगी आगाज़

आरएस अनेजा, 18 फरवरी नई दिल्ली - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विशाखापट्टनम में आज इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (आईएफआर) 2026 में शामिल होंगी। राष्ट्रपति देश की सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर होती हैं। इसी नाते वह इस कार्यक्रम का निरीक्षण करेंगी। भारत और 70 मित्र देशों के नेवल डेलिगेशन, जहाज़ों, सबमरीन और एयरक्राफ्टों लगभग 70 जहाजों राष्ट्रपति फ्लीट रिव्यू करेंगी।

इससे पहले भारत वर्ष 2001 में मुंबई और 2016 में विशाखापत्तनम में आईएफआर का आयोजन कर चुका है। मित्र देशों के युद्धपोत, पनडुब्बियां और विमान समुद्र में एकत्र होकर अपनी ताकत और क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अहम भूमिका निभाने वाला भारतीय विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत इस बार का मुख्य आकर्षण रहेगा। मित्र देशों की नौसेनाएं भारत में निर्मित इस विमानवाहक पोत को नजदीक से देखेंगी।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विक्रांत कैरियर बैटल ग्रुप इंडियन नेवी के अटैकिंग डिटरेंट पोस्चर का मेन हिस्सा था। उसने भारतीय नौसेना की रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसकी मौजूदगी के कारण पाकिस्तान नौसेना रक्षात्मक स्थिति में आने को मजबूर हुई और उसे जल्द युद्धविराम का अनुरोध करना पड़ा।

आईएफआर 2026 के तहत अंतरराष्ट्रीय सिटी परेड, सांस्कृतिक प्रदर्शनियां और आम जनता से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य विश्व की समुद्री विरासत का उत्सव मनाना है। विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना के प्रमुख बहुपक्षीय अभ्यास ‘मिलन 26’ का 13वां संस्करण भी आयोजित हो रहा है। यह अभ्यास बंगाल की खाड़ी में पूर्वी नौसैनिक कमान के नेतृत्व में हो रहा है। इसमें 135 से अधिक देशों को आमंत्रित किया गया है।

मिलन अभ्यास का उद्देश्य मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच पेशेवर संबंध मजबूत करना, बेहतर अनुभव साझा करना और समुद्री सहयोग बढ़ाना है। इस अभ्यास में बड़े स्तर पर संयुक्त नौसैनिक अभियान चलाए जाएंगे, जिससे सभी देशों की नौसेनाओं को साथ मिलकर काम करने का अनुभव मिलेगा। इसके अलावा शहर में इंडियन ओशन नेवल सिम्पोजियम सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है। यह पहली बार है जब भारत एक साथ तीन बड़े समुद्री आयोजनों की मेजबानी कर रहा है।

#InternationalFleetReview2026 #Visakhapatnam #MaritimePower #PresidentMurmu #NavyEvent #FleetReview #NavalCelebration #IndiaMaritime #SeaPower #NavalExcellence #DefenseEvent #MaritimeExhibition #NavalStrength #VisitorExperience #CoastalIndia #InternationalReach #StrategicInitiative #IndianNavy #MaritimeHeritage

Previous

पीजीआई चंडीगढ़: SFC की बैठक में आज स्वास्थ्य सुविधाओं पर लग सकती है मुहर

Next

सुरक्षित समंदर, साझा भविष्य: गोवा समुद्री सम्मेलन में होगी 14 देशों की रणनीतिक पहल