लंबी दूरी का सफर होगा और सुरक्षित: सिनाटी ऑटोमोटिव को मिला भारत की सबसे लंबी स्लीपर बस का अप्रूवल
आरएस अनेजा, 27 अगस्त नई दिल्ली - भारत के यात्री परिवहन क्षेत्र से संबंधित एक अहम घटनाक्रम में, इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) ने केन्द्रीय मोटर वाहन नियम (सीएमवीआर) के स्वीकार्य प्रावधानों के अनुरूप एआईएस-119 और एआईएस-153 के तहत 15-मीटर लंबी मल्टी-एक्सल स्लीपर बस के लिए अपना पहला अनुपालन प्रमाण-पत्र जारी किया है।
यह प्रमाण-पत्र सिनाटी ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड को उसकी 15-मीटर लंबी मल्टी-एक्सल स्लीपर बस के लिए दिया गया है। यह उपलब्धि यात्री परिवहन श्रेणी में स्वीकार्य बस बॉडी की सबसे लंबी संरचना में से एक की जांच एवं प्रमाणन की दिशा में एक अहम पड़ाव है।
लंबी दूरी की यात्रा के लिए उन्नत संरचना
इस वाहन को लंबी दूरी तक यात्रियों को ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें संरचनात्मक मजबूती, आपातकालीन सुरक्षा, आग से सुरक्षा, यात्रियों की आवाजाही और यात्रा के दौरान आराम जैसी सुविधाओं पर खास ध्यान दिया गया है।
इस बस में 42 बर्थ (पूरी तरह से स्लीपर वाले प्रकार के लिए) और 21 बर्थ + 42 सीटों (हाइब्रिड स्लीपर वाले प्रकार के लिए) की क्षमता है, जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक समन्वित समाधान प्रदान करती है।
इसे संबंधित ऑटोमोटिव मानकों और सीएमवीआर के तहत निर्धारित वाहन सुरक्षा, संरचनात्मक मजबूती, यात्रियों के बैठने की जगह और आराम से जुड़ी जरूरी शर्तों के आधार पर जांचा और प्रमाणित किया गया है।
Previous
भारत-मोरक्को संबंधों को नई ऊँचाइयाँ: राज्य मंत्री जितिन प्रसाद की मोरक्को यात्रा संपन्न
Next