भारत-मोरक्को संबंधों को नई ऊँचाइयाँ: राज्य मंत्री जितिन प्रसाद की मोरक्को यात्रा संपन्न
आरएस अनेजा, 27 अगस्त नई दिल्ली - वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने मोरक्को किंगडम की सफल आधिकारिक यात्रा संपन्न की, इस दौरान उन्होंने मोरक्को के वरिष्ठ मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं।
यात्रा के दौरान, उन्होंने मोरक्को किंगडम के विदेश व्यापार प्रभारी उद्योग एवं व्यापार मंत्री के राज्य सचिव महामहिम श्री उमर हेजीरा के साथ भारत-मोरक्को संयुक्त आयोग के 7वें सत्र की बैठक की सह-अध्यक्षता की।
भारत और मोरक्को के बीच एक स्थायी और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और महामहिम राजा मोहम्मद VI के नेतृत्व में मजबूत रणनीतिक गति प्राप्त हुई है।
अपनी यात्रा के दौरान, जितिन प्रसाद ने मोरक्को-भारत व्यापार मंच में भाग लिया, मोरक्को के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं, भारतीय व्यापार समुदाय के साथ बातचीत की और फॉस्फेट और उर्वरकों में भारत-मोरक्को की दीर्घकालिक साझेदारी की समीक्षा करने के लिए मोरक्को के ओसीपी समूह और भारतीय भागीदारों के संयुक्त उद्यम, इंडिया-मोरक्को फॉस्फोर (IMACID) की विनिर्माण सुविधा का दौरा किया।
प्रसाद के साथ भारतीय उद्योग परिसंघ के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी था, जिसने रबात-साले-केनीत्रा के चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड सर्विसेज के साथ-साथ मोरक्को के उद्यमों के सामान्य परिसंघ (CGEM) के साथ उपयोगी बैठकें कीं।
Previous
दैनिक खबर: आज 27 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
Next