01/03/25

उत्तराखंड के चमौली में हिमस्खलन की वजह से बर्फ में दबे 57 में से 48 मजबदूर बचाए, शेष की तलाश जारी

आरएस अनेजा, 01 मार्च नई दिल्ली

उत्तराखंड के चमोली में हुए हादसे के बाद बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है और अब तक बचाव टीमों ने 48 मजदूरों को बचा लिया है और शेष लोगों की तलाश जारी है।

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी को लेकर पर्यटकों को भी मौसम को लेकर सावधान रहने की अपील की गई है। पर्यटकों से कहा गया कि प्रदेश में मौसम खराब है मौसम को देखते हुए ही अपनी यात्रा का शेड्यूल बनाए। 

उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली का दौरा किया और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि उच्च क्षेत्रों में सभी कार्यों को रोक दिया गया है तथा जिन लोगों को बर्फ से बाहर निकाला गया है उनमें से कुछ लोग गंभीर हैं। 23 लोगों को माणा से जोशीमठ लाया जा चुका है। दूसरी ओर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भारतीय वायुसेना के एमआई हेलीकाप्टर तैनात किए गए हैं। 

खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत

घटनास्थल पर 8 कंटेनर थे, जिनमें से 5 का पता लगा लिया गया है। आज सुबह बचाए गए 14 लोग भी एक कंटेनर में थे शेष तीन कंटेनरों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कतें आ रही है। बिजली कट गई है इंटरनेट  संपर्क भी कट गया है।  वहां जल्द से जल्द एंटीना स्थापित करने की कोशिश की जा रही है ताकि गांवों से संपर्क स्थापित हो सके। 

रेस्क्यू ऑपरेशन में 200 से अधिक लोग लगे हुए हैं। इनमें सेना, ITBP के जवान, NDRF, BRO, आपदा प्रबंधन के लोग शामिल हैं। सभी लोग काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने आज सुबह बचाव अभियान के बारे में जानकारी ली है और हर संभव मदद का भरोसा दिया है। राज्य भर में ऊंचाई वाले इलाकों में काम करने वाले सभी लोगों को अलर्ट पर रखा गया है।  बहुत जरूरी न होने पर ऊंचाई वाले इलाकों में काम रोकने के निर्देश दिए गए हैं. 

वहीं एक आईटीबीपी अधिकारी ने बताया कि, "माणा में हुए हिमस्खलन में 55 लोग फंसे हुए थे, जिनमें से 47 को बचा लिया गया है. 2-3 लोगों को फ्रैक्चर और सिर में चोट है. उन्हें भर्ती कराया गया है. 8 लोग लापता हैं। बचाए गए सभी 47 लोग जोशीमठ अस्पताल में भर्ती हैं।

गौरतलब है कि चमौली के माणा गांव के पास शुक्रवार को हिमस्खलन की वजह से 57 मजदूर बर्फ में दब गए थे।

Previous

अम्बाला : 02 मार्च को को प्रात: 8 बजे मतदान शुरू हो जायेगा जोकि सांय 6.00 बजे तक होगा: उपायुक्त अजय सिंह तोमर

Next

चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार जिले में निकाय चुनाव को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से करवाना हमारा दायित्व है: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर