16/07/26

आज 16 जुलाई का इतिहास

आज 16 जुलाई का इतिहास

1999 - जॉन एफ़. कैनेडी के पुत्र जॉन एफ़. कैनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु।

2001 - जैक्स रोगे (बेल्जियम) अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के आठवें अध्यक्ष बने।

2002 - पराग्वे में आपातकाल की घोषणा।

2003 - पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश, इस्रायल को

2005 तक मान्यता देने पर राजी।

2004 - चीन ने उत्तरी चीन के सबसे बड़े तटीय शहर त्यानचिन में पहला आनलाइन वायु सुरक्षा अभ्यास किया।

2006 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित।

2007 - बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजिद को धन वसूली के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया।

2008 - ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने गाजा क्षेत्र की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द की। अमेरिका ने अगले पांच सालों में पाकिस्तान को साढ़े सात अरब डॉलर की असैनिक मदद के लिए एक विधेयक पेश किया।

2011- देश में पिछले एक दशक में गांवों की तुलना में शहरी आबादी ढाई गुना से भी अधिक तेज़ी से बढ़ी है। भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त के कार्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले दशक में देश की जनसंख्या में 17.64 प्रतिशत का इजाफ़ा हुआ है। यह वृद्धि गांवों में 12.18 और शहरी क्षेत्रों में 31.80 प्रतिशत की रही है।

Previous

अंतिम 7 मिनट का 'मेसी मैजिक': इंग्लैंड को 2-1 से धूल चटाकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना!

Next

राज्य में ब्लॉक चैन पावर से होगा बीज कंपनियो का ऑनलाईन कॉंटेक्टलेस व फेसलेस पंजीयन : राजस्थान