16/07/26

दैनिक खबर: आज 16 जुलाई, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की १४९वीं रथयात्रा शुरू:

गृहमंत्री अमित शाह ने की मंगला आरती; मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोने की झाड़ू से बुहारी राह, ओडिशा के पुरी में भी उमड़ा आस्था का सैलाब।

सोनम वांगचुक के अनशन का 19 वां दिन:

अस्पताल में भर्ती करने और फोर्स-फीडिंग की याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में होगी अहम सुनवाई; केंद्र व दिल्ली सरकार से मांगा जवाब।

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई का बड़ा खुलासा,

लातूर के कोचिंग संचालक ने पेपर सेटर से केमिस्ट्री के प्रश्न लेने के लिए दिए थे ५ लाख रुपये; मोबाइल से मिले १११ मैचिंग सवाल।

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा,

बिहार और यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; वहीं अरुणाचल और असम में बाढ़-लैंडस्लाइड से बिगड़े हालात, लाखों लोग प्रभावित।

कर्नाटक में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉक्टर की फ्लैट में बेरहमी से हत्या:

८ वर्षीय मासूम बेटा चाकू के हमलों से गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने डॉक्टर पत्नी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ।

अमेरिका ने ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की:

ईरान में सैन्य ठिकानों पर अमेरिका की दोबारा एयरस्ट्राइक से मिडिल-ईस्ट में तनाव चरम पर, जवाब में ईरान ने अमेरिकी बेस पर किया मिसाइल हमला; तनाव बढ़ने पर तेल-गैस निर्यात रोकने की दी बड़ी चेतावनी।

यूक्रेन के लगातार ड्रोन हमलों के बाद रूस को लगा बड़ा झटका:

एजोव सागर के अहम समुद्री रास्तों पर जहाजों की आवाजाही रोकने पर हुआ मजबूर; ११६ जहाजों को निशाना बनाने के दावे से वैश्विक व्यापार प्रभावित।

नेपाल की राजनीति में भारी भूचाल: 

नकली भूटानी शरणार्थी घोटाले में नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री टोप बहादुर रायमाझी को ४ साल और पूर्व गृह मंत्री बाल कृष्ण खंड को २ साल की जेल, अदालत ने १६ दोषियों पर लगाया भारी जुर्माना।

आंदोलन खत्म करने के लिए पाक का 'नापाक दांव',

गुलाम जम्मू-कश्मीर में जनता की आवाज दबाने के लिए पाकिस्तानी सेना की बड़ी साजिश, जेएएसी के शीर्ष नेतृत्व के खात्मे का खुफिया प्लान; जनरल मुनीर की धमकियों के बाद भी आंदोलन जारी।

दिल्ली नगर निगम की १२ वार्ड कमेटियों के चुनाव संपन्न,

रोहिणी और करोल बाग समेत आप ने जीतीं महज २ सीटें; बहुमत के आंकड़ों से आगे निकलकर भाजपा ने १० वार्डों पर दर्ज की प्रचंड जीत।



दिल्ली में मतदाता सूची सत्यापन की बढ़ी तारीख,

अब ८ अगस्त तक घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे वेरिफिकेशन; १७ अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, नए मतदाताओं को मिलेगा नाम जुड़वाने का अतिरिक्त मौका।



करोल बाग में खुले दो आधुनिक इंटीग्रेटेड पुलिस बूथ,

कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली के करोल बाग में दो इंटीग्रेटेड पुलिस बूथों की शुरुआत, शिकायत दर्ज कराने और साइबर अपराध की मदद समेत एक ही जगह मिलेंगी कई महत्वपूर्ण पुलिस सेवाएं।



दिल्ली सरकार की पहल, 10 मेट्रो स्टेशनों पर खुलेंगे 'अर्पण' डोनेशन सेंटर;

दिल्ली को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में ओल्ड क्लोथ्स डोनेशन प्रोजेक्ट का हुआ समझौता, नागरिकों की सुविधा के लिए १० प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर खुलेंगे अर्पण डोनेशन सेंटर।

हरियाणा में 20 जुलाई तक कमजोर रहेगा मानसून,

झुलसाती गर्मी के बीच भारी बारिश के लिए करना होगा तीन दिन का इंतजार; आज उत्तर हरियाणा के अम्बाला और कुरुक्षेत्र समेत छह जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार।

गुरुग्राम में एनएच-४८ पर तेज रफ्तार डंपर ने जेप्टो के डिलीवरी बॉय को कुचला,

मौके पर मौत; एम्बुलेंस और पुलिस की देरी पर भड़के राइडर्स ने हाईवे किया जाम, होम डिलीवरी सेवाएं ठप।

रेवाड़ी में 3 डिपो की सप्लाई सस्पेंड,

रेवाड़ी में बरसात में भीगा राशन सुखाकर बांटने के मामले में बड़ी कार्रवाई, वीडियो वायरल होने और जांच में खामियां मिलने पर डीएफएससी ने तीन डिपो की सप्लाई तत्काल प्रभाव से की सस्पेंड।

चंडीगढ़ में 66 हजार वोटरों के नाम लिस्ट से कटे:

चंडीगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद कटे ६६,१४६ वोटरों के नाम; २१ जुलाई को जारी होगा पहला ड्राफ्ट, छूटे हुए पात्र मतदाता २० अगस्त तक दोबारा जुड़वा सकेंगे अपना नाम।

हरियाणा में 3 महीने में दूसरी बार बढ़े टोल रेट:

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्र जमा करने की तिथि २४ जुलाई तक बढ़ी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया नया शेड्यूल; ३१ जुलाई को ड्राफ्ट और ३ अक्टूबर को होगा अंतिम प्रकाशन।



अम्बाला कोर्ट में लोक अदालत का आयोजन :

अम्बाला कोर्ट में १८ जुलाई को एनआई एक्ट के मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन, आपसी समझौते से होगा मुकदमों का त्वरित समाधान; अधिक जानकारी के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर।



विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान :

गणना प्रपत्र जमा करने की तिथि २४ जुलाई तक बढ़ी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया नया शेड्यूल; ३१ जुलाई को ड्राफ्ट और ३ अक्टूबर को होगा अंतिम प्रकाशन।

नमस्कार।

Previous

यमुना जल समझौता- मिशन मोड पर हो काम शेखावाटी के लिए वरदान साबित होगी परियोजना - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Next

इंदौर से अबू धाबी की दूरी अब सिर्फ साढ़े तीन घंटे है, यह हवाई सेवा पर्यटन को नई उड़ान देगी: मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश