श्रम विभाग की कथित अनियमितताओं की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चण्डीगढ़, 13 फरवरी: श्रम विभाग में कथित 1500 करोड़ रुपये की अनियमितताओं के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखकर मामले की जांच हेतु समितियां गठित करने के निर्देश दिए गए थे।

जिला स्तर पर गठित समितियों द्वारा जांच की गई है। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है, ताकि तथ्यों की पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।

#LabourScamInvestigation #AnilVij #HaryanaGovernment #HighLevelInquiry #Transparency #LabourDepartment #NayabSaini #CorruptionFreeHaryana #InvestigationUpdate #KaithalNews

Previous

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के टॉयलेट में मिला युवक का शव; सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

Next

चंडीगढ़ की सड़कों पर दौड़ेंगी 25 नई इलेक्ट्रिक बसें; पीएम मोदी वर्चुअली दिखाएंगे हरी झंडी