हरियाणा सरकार ने देर रात बदले 21 IAS और 42 HCS, कनिका अम्बाला छावनी की नई SDM - देखे सूची
चंडीगढ़, 26 मार्च - हरियाणा सरकार ने देर रात 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए।
सीनियर आईएएस अमित अग्रवाल को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया है और उन्हें मौजूदा कार्यों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वही गीता भारती (IAS) को हिसार मंडल का कमिश्नर बनाया गया है, जबकि रवि प्रकाश गुप्ता (IAS) को गुरुग्राम मंडल का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
उधर अम्बाला छावनी एसडीएम का कार्यभार IAS कनिका गोयल को सौंपा गया है जबकि HCS विनेश को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त का प्रभार दिया गया है।
इसके अलावा अन्य तबादले भी किए गए है।
Previous
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: छावला में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 65 सिलेंडर बरामद
Next