6G से लेकर रक्षा तक: पीएम मोदी की फिनलैंड और स्पेन के साथ ऐतिहासिक मुलाकात, द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य

आरएस अनेजा, 18 फरवरी नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ से मुलाकात करते हुए देशों के बीच व्यापार, रक्षा व अन्य क्षेत्रों में परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की।

फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात करते हुए दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने का लक्ष्य रखा। दोनों नेताओं ने 6G, इनोवेशन, क्लीन एनर्जी, बायोफ्यूल, सर्कुलर इकोनॉमी जैसी फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत-EU FTA के लिए उनके पर्सनल सपोर्ट के लिए उन्हें धन्यवाद दिया, जो भारत-यूरोप संबंधों में एक सुनहरे युग की शुरुआत करता है। भारत और फिनलैंड का लक्ष्य ट्रेड को दोगुना करना है, जिससे इकोनॉमिक लिंकेज को मज़बूती मिलेगी। हमने 6G, इनोवेशन, क्लीन एनर्जी, बायोफ्यूल, सर्कुलर इकोनॉमी जैसी फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने पर भी बात की।

वहीं स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनोें ने इंडिया-स्पेन दोस्ती को बढ़ावा देने के तरीकों पर बात की, खासकर डिफेंस, सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजी और दूसरे एरिया में। दोनों देश 2026 को इंडिया-स्पेन ईयर ऑफ कल्चर, टूरिज्म और AI के तौर पर मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि “दिल्ली में प्रेसिडेंट पेड्रो सांचेज़ के साथ एक अच्छी मीटिंग हुई। इंडिया-स्पेन दोस्ती को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा हुई, खासकर डिफेंस, सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजी और दूसरे एरिया में। हमारे देश 2026 को इंडिया-स्पेन ईयर ऑफ़ कल्चर, टूरिज्म और AI के तौर पर मना रहे हैं। इससे लोगों के बीच जुड़ाव और गहरा होगा। यूनिवर्सिटीज़ का एक बड़ा डेलीगेशन भी इंडिया आया है, यह देखकर खुशी हुई। यह भी हमारे लोगों को जोड़ने में बहुत मदद करेगा।

EU के साथ ऐतिहासिक FTA का स्पेन के साथ इकोनॉमिक पार्टनरशिप पर बहुत अच्छा असर पड़ेगा और हमारे देशों के लोगों को नए मौके मिलेंगे।

#6G #Defence #PMModi #HistoricMeeting #BilateralTrade #Finland #Spain #IndiaFinlandRelations #IndiaSpainPartnership #TradeExpansion #TechnologicalAdvancement #InternationalRelations #IndiaEU #GlobalTrade #Diplomacy #StrategicAlliances #Innovation #EconomicGrowth #TradeDevelopment

Previous

AI के भविष्य पर मंथन: दिल्ली में PM मोदी और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की मुलाकात, भारत के टैलेंट को नई दिशा देने पर जोर

Next

विशाखापट्टनम में समुद्री शक्ति का महाकुंभ: मित्र देशों के 70 जहाज शामिल होंगे 'इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू' आज राष्ट्रपति करेंगी आगाज़