फीफा वर्ल्डकप : तनाव भरे माहौल में ईरान उतरी मैदान में, न्यूजीलैंड से खेला ड्रा, मिस्त्र के आत्मघाती गोल से बेल्जियम को मिली संजीविनी

आरएस अनेजा, 16 जून नई दिल्ली - जैसे-जैसे फीफा फुटबाल वलर्ड 2026 आगे बढ़ता जा रहा है रोमांच भी ऊपर चढ़ता जा रहा है।

सोमवार 15 जून के मुकाबलों में जहां ईरान टीम पहली बार विश्वकप में तनाव के माहौल में मैदान में उतरी वहीं मिस्त्र के खिलाड़ी से हुआ आत्मघाती गोल बेल्जियम के लिए संजीवनी बन गया।

न्यूजीलैंड और ईरान ने खेला ड्रा

कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ईरान की टीम दो बार पिछड़ने के बाद वापसी करने में सफल रही। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद से ईरानी टीम का वर्ल्ड कप चक्र काफी उथल-पुथल भरा रहा है। फीफा द्वारा ग्रुप स्टेज के मैचों को अमेरिका से बाहर शिफ्ट करने की मांग ठुकराए जाने के बाद ईरान ने आखिरकार इस टूर्नामेंट में खेलने का फैसला किया। सुरक्षा कारणों से ईरानी टीम ने अपना ट्रेनिंग बेस भी एरिजोना से हटाकर तिजुआना बना लिया है जहां से वे मैच से ठीक एक दिन पहले अमेरिका पहुंचते हैं।

लॉस एंजिल्स के इस स्टेडियम में भारी संख्या में प्रवासी ईरानी फैंस पहुंचे थे। मैच की शुरुआत से पहले माहौल काफी भावुक और तनावपूर्ण रहा। राष्ट्रगान के दौरान कई फैंस ने सरकार के विरोध में अपनी पीठ घुमा ली और हूटिंग की जबकि स्टेडियम के बाहर सैकड़ों ईरानी-अमेरिकी नागरिक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

आत्मघाती गोल बना बेल्जियम के लिए संजीविनी

बेल्जियम और मिस्र (इजिप्ट) की फुटबॉल टीमों के बीच फीफा विश्व कप 2026 (Group G) का मुकाबला 1-1 की बराबरी (ड्रॉ) पर समाप्त हुआ। अमेरिका के सिएटल में खेले गए इस रोमांचक मैच में मिस्र ने पहले हाफ में बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरे हाफ में बेल्जियम ने वापसी करते हुए मैच को ड्रॉ करवा लिया।

मिस्र के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह (Mohamed Salah) ने शानदार पास दिया, जिस पर इमाम अशोर (Emam Ashour) ने 19वें मिनट में पहला गोल करके मिस्र को 1-0 की बढ़त दिला दी।

लुकाकू के दबाव के कारण मिस्र के डिफेंडर मोहम्मद हानी (Mohamed Hany) से 66वें मिनट में एक आत्मघाती गोल (Own Goal) हो गया, जिससे स्कोर 1-1 हो गया।

उरुग्वे और सऊदी अरब के बीच ड्रा रहा मुकाबला

उरुग्वे और सऊदी अरब के बीच ग्रुप 'एच' का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ。 मैच के 40वें मिनट में अब्दुलेलाह अल अमरी ने सऊदी अरब को बढ़त दिलाई, जिसकी बराबरी उरुग्वे के मैक्सी अराउजो ने 79वें मिनट में गोल दागकर की। सऊदी अरब के गोलकीपर मोहम्मद अल ओवैस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 बचाव (सेव्स) किए और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया

Previous

अवैध लिंग जांच नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए हरियाणा लेगा उत्तर प्रदेश का सहयोग

Next

दैनिक खबर: आज 16 जून , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार