अंबाला: 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद; एडीसी ने रबी सीजन की तैयारियों पर ली बैठक

ए के वत्स, 24 मार्च अम्बाला : अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने रबी सीजन वर्ष 2026-27 के तहत मंगलवार को एनआईसी कार्यालय के सभागार में खरीद एंजैसियों, मार्किट कमेटी सचिव, आढ़ती एसोसिएशन व अन्य सम्बन्धित की एक बैठक लेते हुए खरीद प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद कार्य के साथ-साथ लिफ्टिंग का कार्य सुचारू रूप से चलना चाहिए।


अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि रबी सीजन के तहत गेहूं खरीद का कार्य एक अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगा। इसके तहत सभी मंडियों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सभी आवश्यक प्रबंध होने सुनिश्चित होने चाहिएं। बैठक के दौरान उन्होंने डीएफएससी से जिले में कितनी मंडियां है, कौन-कौन सी खरीद एंजैसियां कार्य करेंगी। पिछले वर्ष कितनी गेहूं की आवक आई थी और इस वर्ष कितनी आने की उम्मीद है, उसकी जानकारी ली। डीएफएससी ने अतिरिक्त उपायुक्त को अवगत करवाते हुए बताया कि पिछले वर्ष 2.45 मीट्रिक टन गेहूं की आवक मंडियों में पहुंची थी, इस वर्ष 2.84 मीट्रिक टन गेहूं की आवक आने का अनुमान है।


अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक के दौरान सभी सम्बन्धित एसडीएम को निर्देश दिए कि वे खरीद कार्य से पहले मंडियों का जायजा लें और यह भी सुनिश्चित करें कि सभी मंडियों में सभी आवश्यक प्रबंध होने चाहिए। खरीद एंजैसियों को निर्देश दिए कि समय रहते गेहूं की खरीद होनी चाहिए और इसके साथ-साथ लिफ्टिंग का कार्य भी समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। उन्होने यह भी कहा कि नियमानुसार गेहूं की फसल की जो भी पेमैंट है वह सीधा किसान के खाते में समय अवधि के तहत होनी चाहिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने एफसीआई से आए अधिकारी को निर्देश दिए कि रैक की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य जो कार्य उनके विभाग से सम्बन्धित है वे भी समयबद्ध तरीके से होने चाहिए। उन्होंने आढती एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी कहा कि वे भी मंडी में तिरपाल व झरने की व्यापक व्यवस्था रखे ताकि किसानों व खरीद एंजैसियों को सहुलियत मिल सके। सभी मंडियों में बारदाने की व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए। धर्मकाटें सुचारू रूप से चलें, मोसचर मीटर की व्यवस्था रहे।


अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक के दौरान किसानों से भी आग्रह किया कि वे भी अपनी फसल सुखाकर मंडियों में लाएं ताकि उनकी फसलों को खरीदने में आसानी हो। मंडियों में किसानों के बैठने के लिए, पेयजल व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था के साथ-साथ जो अन्य आवश्यक प्रबंध है वे समय रहते सुनिश्चित होने चाहिए। गेट पास के साथ-साथ मंडियों में आने-जाने के लिए यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से रहे, इसके लिए पुलिस भी समय रहते जो कार्य करने हैं उन्हें करे। उन्होंने इस मौके  पर यह भी कहा कि मंडियों में जो अटल किसान मजदूर कंैटीन है वह भी सुचारू रूप से चलनी चाहिए ताकि किसानों व अन्य को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इसके साथ-साथ मंडियों में हैल्प डैस्क की व्यवस्था भी सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि खरीद कार्य में किसानों व अन्य को सहूलियत हो सके।


इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, डीएफएससी निशांत राठी, डीएम हैफड दविन्द्र कुमार, डीएमईयू, मार्किट कमेटी सचिव दलेल सिंह, एफसीआई के अधिकारी, खरीद एंजैसी के अधिकारी, मंडी एसोसिएशन से मक्खन गोयल, दूनी चंद, आढती गौरव के साथ-साथ सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

#WheatProcurement2026 #AmbalaNews #HaryanaFarmers #RabiSeason #ADCAmbala #MandioKiTaiyari #BreakingNews #FarmerWelfare #Danikkhabar

Previous

दैनिक खबर : आज 24 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

Next

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का एआईएमआईएम नेता पर प्रहार, “गलतफहमी में न रहें, देश में कानून का राज है”