कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज विधानसभा में वैष्णों देवी में पहाड़ खिसकने से जान गवाने वाले दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए रखा मौन प्रस्ताव

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज विधानसभा में रखा एक प्रस्ताव*



वैष्णों देवी, जम्मू के डोडा और कुल्लू व मनाली तथा अन्य स्थानों में हुए जान-माल के नुकसान के संबंध में दो मिनट का मौन रखकर दी गई दिवंगत आत्माओं को शांति



चण्डीगढ, 27 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे मॉनसून सत्र में वैष्णों देवी, जम्मू के डोडा और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू व मनाली तथा अन्य स्थानों में हुए जान-माल के नुकसान के संबंध में एक प्रस्ताव रखा जिसके तहत हरियाणा विधानसभा के सभी सदस्यों ने खडे होकर इन क्षेत्रों में हुई आपदाओं में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौत रखा।



प्रस्ताव रखने के दौरान श्री विज ने कहा कि गत दिवस माता वैष्णों देवी जाने वाले रास्ते पर पहाड खिसकने से 30 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। इसी प्रकार, कुल्लू व मनाली पर्यटन स्थल पर भी काफी ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ है। ऐसे ही, जम्मू के डोडा में भी बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है जबकि अभी पूरा आंकडा नहीं आया है। इसलिए वे चाहते हैं कि जिन लोगों की इन आपदाओं के कारण जानें गई हैं उनकी शांति के लिए प्रार्थना की जाए।



इस पर, विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण द्वारा विधानसभा के सभी सदस्यों को खडे होकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखने के लिए कहा गया।

#haryana #vidhansabha #minister #anilvij #peace #departedsouls #landslide #vaishnodevi #danikkhabar

Previous

नगर परिषद अम्बाला छावनी कार्यालय में देर रात लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

Next

कुरुक्षेत्र मे स्कूल बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतरी खदान में, बच्चों की मची चीख-पुकार