18/03/25

समाधान शिविर का हुआ आयोजन, आमजन की सुनी समस्याएं

अम्बाला, 18 मार्च (अभी): उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में समाधान शिविर का आयोजन मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार मे किया गया। इस दौरान समाधान शिविर में अपनी-अपनी समस्याएं लेकर आए लोगों की समस्याओं को नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रार्थी की शिकायत को मार्क करते हुए मौके पर उनका समाधान करवाया ।  


नगराधीश ने संबंधित को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से लगायें जा रहे है इसी को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी तत्परता से कार्य कर लोगों की समस्याओं का समाधान करें।


उन्होंने सम्बंधित को यह भी कहा कि लोगो की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है सभी इसी के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में जिलास्तर व उपमण्डल स्तर पर प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे जिसमे विभिन्न विभागों के अधिकारी एक छत के नीचे बैठ कर लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर आमजन की समस्याओं का समाधान करते हैं । अहम पहलु यह है कि मुख्यमंत्री द्वारा वीसी के माध्यम से समाधान शिविरों की मोनिटरिंग भी की जा रहीं है।


बता दें कि मंगलवार को जिलास्तरीय समाधान शिविर में कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही निपटान कर दिया गया। इस मौके पर डीएसपी वीरेंद्र के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

Previous

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- प्रदेश के इतिहास में पहली बार बजट आकार में कोई वृद्धि नहीं

Next

किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने वाला है बजट : कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा