अंबाला छावनी के शाहपुर में जल्द स्थापित होगा ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ और ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’- विज
अम्बाला, 6 अप्रैल 2026 - अंबाला छावनी के शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ और ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि ड्राइंविंग लाईसेंस बनाने के लिए ड्राइंविंग का सर्टिफिकेट होना जरूरी है और इसके लिए लोगों को दूर-दूर जाना पडता था इसलिए हमने अंबाला कैण्ट में ही ड्राइविंग स्कूल बनाने की मंजूरी दे दी है। इसकी स्थापना के लिए राशि मंजूरी कर दी गई है और प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गई है। इस पर आगामी कार्यवाही आरंभ की जाने वाली है और शीघ्र ही अंबाला के लोगों को ड्राइंविंग सर्टिफिकेट लेने के लिए दूर नहीं जाना होगा।
#AmbalaCantt #DrivingTrainingInstitute #AnilVij #HaryanaTransport #ShahpurAmbala #DrivingLicense #VehicleTestingStation #AmbalaNews #InfrastructureDevelopment #RoadSafety #HaryanaGovernment #SkillIndia #AmbalaUpdate #TransportMinisterHaryana
Previous
दीनबंधु छोटूराम ईमानदारी, सामाजिक न्याय और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक थे : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णनन
Next