दैनिक खबर : आज 06 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
असम रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला;
पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप लगाते हुए कहा- कांग्रेस ने वही गीत गाया जिसकी धुन और बोल पड़ोसी देश ने तैयार किए थे।
संसद में शपथ ग्रहण:
शरद पवार और रामदास अठावले समेत 19 नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसदों ने ली सदस्यता की शपथ; व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे पवार, सभापति सी.पी. राधाकृष्णन की मौजूदगी में संपन्न हुआ गरिमामयी समारोह।
एनआईए कोर्ट का बड़ा एक्शन:
यूक्रेन और अमेरिका के सात विदेशी नागरिकों को 30 दिन की न्यायिक हिरासत; म्यांमार में आतंकी ट्रेनिंग लेने और ड्रोन तस्करी के मामले में हुई गंभीर कार्रवाई, जांच जारी।
भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- चुनौतियों से लड़ने का हमारा मिशन रहेगा जारी; राम मंदिर से लेकर CAA तक, भाजपा के ईमानदार प्रयासों का देश को मिला लाभ वहीं कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला स्थित अपने निवास पर फहराया पार्टी का झंडा; बोले- भाजपा सिद्धांतों और राष्ट्रवाद पर चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी वैचारिक पार्टी है, बाकी दल केवल भेड़ों का झुंड।
केदारनाथ हेली सेवा:
10 से 12 अप्रैल के बीच शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग; कालाबाजारी रोकने के लिए यूकाडा का शत-प्रतिशत डिजिटल टिकट का फैसला, IRCTC के जरिए सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से मिलेंगी सीटें।
ऐतिहासिक बचाव अभियान:
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच फिर चर्चा में आई कैप्टन स्कॉट ओ'ग्रेडी की बहादुरी; 1995 बोस्निया युद्ध में F-16 गिरने के बाद छह दिनों तक दुश्मन की घेराबंदी से सुरक्षित निकले थे पायलट।
मिडिल ईस्ट में परमाणु संकट:
ईरान के बुशहर प्लांट के पास मिसाइल गिरने से खाड़ी देशों में बढ़ा रेडिएशन का खतरा; विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी, विकिरण फैलने से राजधानियों में मच सकती है तबाही।
ब्रह्मोस मिसाइल के जनक अलेक्जेंडर लियोनोव का निधन:
भारत-रूस रक्षा संबंधों के प्रमुख स्तंभ और रूस के दिग्गज वैज्ञानिक ने 74 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल प्रोजेक्ट में भी रहा अहम योगदान।
आतंकी साजिश नाकाम:
दिल्ली और मुंबई को टॉय कार बम से दहलाने की फिराक में थे ISIS और जैश के तीन आतंकी; पाकिस्तान और सीरिया से मिली थी ट्रेनिंग, धार्मिक स्थल भी थे निशाने पर।
दिल्ली के फ्लाईओवरों का कायाकल्प:
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रमुख कंपनियों के साथ किया एमओयू; हनुमान सेतु पर रामायण की कलाकृतियों सहित छह फ्लाईओवरों का होगा सौंदर्यीकरण।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर होगा मुश्किल:
मरम्मत कार्य के चलते गाजियाबाद जाने वाली दो लेन 30 जून तक रहेंगी बंद; NHAI के काम से यातायात प्रभावित, प्रशासन ने वाहन चालकों को संभलकर चलने की दी सलाह।
दिल्ली समर एक्शन प्लान:
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एलजी तरनजीत सिंह संधू से की मुलाकात; भीषण गर्मी से निपटने के लिए बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजामों पर हुई गहन चर्चा।
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला:
ग्रुप 'ए' और 'बी' पदों में आरक्षण के लिए रोस्टर रजिस्टर सत्यापित करने के निर्देश; मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने एससी वर्ग की पदोन्नति नीति का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का दिया सख्त आदेश।
हरियाणा प्रशासनिक फेरबदल:
विभागों में सुचारू कामकाज हेतु लिंक अधिकारी नियुक्त; मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश, सचिवों की अनुपस्थिति में अब लिंक अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी।
हरियाणा में हाईटेक प्रशासन:
सरकारी कर्मचारियों को 'मिशन कर्मयोगी' के तहत मिलेगा एआई कौशल प्रशिक्षण; मुख्य सचिव ने डिजिटल दक्षता और नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी विभागाध्यक्षों को प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
हरियाणा में गेहूं खरीद:
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने थानेसर मंडी में दिए निर्देश, कहा- 24 घंटे खुली रहेंगी मंडियां; एमएसपी पर होगा एक-एक दाने का उठान, मुख्यमंत्री नायब सैनी खरीद प्रक्रिया की स्वयं कर रहे निगरानी।
अंबाला कैंट को बड़ी सौगात:
शाहपुर में बनेगा आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन; ऊर्जा अनिल विज ने दी प्रशासनिक और बजट की मंजूरी, अब स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगे ड्राइविंग सर्टिफिकेट।
नशा तस्करी पर सीआईए नारायणगढ़ का बड़ा प्रहार:
प्लास्टिक दाने की आड़ में ट्रक से तस्करी कर रहे मुलाना के युवक को किया गिरफ्तार; 120 किलो चूरापोस्त बरामद, राजस्थान से हिमाचल ले जाई जा रही थी खेप।
अंबाला साइबर सेल की बड़ी सफलता:
21 लाख रुपये कीमत के 107 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे; डीएसपी जगबीर सिंह ने मोबाइल खोने पर सीईआईआर पोर्टल का उपयोग करने और सिम ब्लॉक कराने की दी सलाह।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight
Previous
अंबाला छावनी के शाहपुर में जल्द स्थापित होगा ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ और ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’- विज
Next