अम्बाला छावनी में स्थानांतरित हुए उप-श्रम आयुक्त कार्यालय का जल्द होगा उद्घाटन : श्रम मंत्री अनिल विज
कार्यालय चलाने के लिए नगर परिषद में दो कमरे लिए, जल्द स्थाई जगह भी बनाई जाएगी : मंत्री अनिल विज
अम्बाला, 5 अगस्त --- हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने उप-श्रम आयुक्त का कार्यालय अम्बाला छावनी में स्थानांतरित होने के मामले में कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि उप-श्रम आयुक्त का कार्यालय पंचकूला से अंबाला छावनी स्थानांतरित कर दिया गया है।
आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कार्यालय के सेटअप के लिए नगर परिषद अम्बाला सदर में दो कमरे लिए है और उम्मीद है कि इस सप्ताह या अगले सप्ताह इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा। स्थाई जगह बनाई भी बनाई जाएगी। इससे आसपास के छह-सात जिलों के श्रमिकों व उद्योग मालिक पंचकूलों के बजाए अम्बाला छावनी में लेबर कोर्ट में आएंगे और अम्बाला को इससे ज्यादा फायदा होगा कि यहां पर ही उनका काम हो जाएगा।
Previous
ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के लिए अशोक लीलेण्ड से एमओयू हुआ : परिवहन मंत्री अनिल विज
Next