07/04/25

समाधान शिविर मे पहुंचे प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को गम्भीरता से लिया जाए और तत्परता से उनका समाधान करवाना सुनिश्चित करें

अम्बाला, 07 अप्रैल (अभी): नगराधीश अभिषेक गर्ग ने कहा कि समाधान शिविर मे पहुंचे प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को गम्भीरता से लिया जाए और तत्परता से उनका समाधान करवाना सुनिश्चित करें। नगराधीश सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करने के दौरान संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे रहे थे। नगराधीश ने समाधान शिविर में पहुंचे प्रार्थियों की समस्याओं को बड़े ही ध्यानपूर्वक सुना और और संबंधित को उनकी शिकायतों को मार्क करते हुए उनका   समाधान करने के निर्देश दिए।


नगराधीश अभिषेक गर्ग ने कहा कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिलास्तर व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निरंतर समाधान शिविर आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता है। इन शिविरों में विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी एक छत के नीचे बैठ कर लोगो की समस्याओ का मौके पर या समयबद्ध तरीके से समाधान करते है। उन्होंने यह भी कहा कि समाधान शिविर लगाने का मुख्य उदेश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, इसी को ध्यान में रखकर सभी अधिकारी कार्य करें।


बता दे कि सोमवार को इस समाधान शिविर में कुल 3 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही निपटान कर दिया गया। इस मौके पर डीएसपी विजय कुमार, पंचायत विभाग से आशिष, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य साहब सिंह, जेईपीडब्लूडी विशाल जुगलैन, जिला समाज कल्याण विभाग से अवतार सिंह के साथ-साथ अन्य सम्बधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल कटाई प्रयोगों के निरिक्षण बारे

Next

नई शिक्षा नीति के तहत 9वीं व 10वीं के विद्यार्थियों को पढ़ना होगा एक अतिरिक्त अनिवार्य विषय