ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के लिए अशोक लीलेण्ड से एमओयू हुआ : परिवहन मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 5 अगस्त - परिवहन मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि अम्बाला छावनी के शाहपुर में 13 एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल (आईडीटीआर) बनाया जा रहा है जिसका अशोक लीलेण्ड से एमओयू हो गया है, यहां पर हर तरह के सर्टिफिकेट दिए जाएंगे और उसके मुताबिक ट्रेनिंग दी जाएगी। यहां पर रहने के लिए एक होस्टल भी बनाया जा रहा है जिसमें मैस, योगा हाल का प्रावधान होगा। ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में हर साल लगभग दो हजार लोग नए लाइसेंस बनवा सकेंगे व लगभग 20 हजार रिन्यू हो सकेंगे।
Previous
तिरंगे के सम्मान में 15 अगस्त से पहले आयोजित किया जाता है तिरंगा अभियान : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
Next